|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने शिवा मार्केट में भीषण आग, 40 दुकानें खाक

जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिवा मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने शिवा मार्केट में भीषण आग, 40 दुकानें खाक
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिवा मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं और राहत कार्य लगातार जारी है. इस हादसे में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है. घटनास्थल पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिवा मार्केट एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र है, जहां ड्राई फ्रूट्स, कंबल और अन्य सामान की दुकानें हैं, इसके अलावा खाने-पीने के प्रतिष्ठान और ढाबे भी मौजूद हैं. विधायक विक्रम रंधावा के मुताबिक, एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई, और दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया था. उन्होंने बताया कि उनके अनुमान के मुताबिक करीब 35 से 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं, हालांकि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा. विधायक ने बताया कि दुकानदार प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं और मौके पर डिप्टी कमिश्नर, एसपी साउथ, डीएसपी और एसएचओ समेत पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है, जबकि सिविल सोसाइटी के सदस्य भी राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है और इसके बाद प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने के मुद्दे पर प्रशासन से बातचीत की जाएगी.

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!