|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जयपुर में सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की लाठीचार्ज

जयपुर के चारणवास गांव में सीआरपीएफ के दिवंगत सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में जबरन कराया गया। पांच नवंबर को मिजोरम में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। शु

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जयपुर में सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की लाठीचार्ज
📷 NRI Post Hindi Desk

जयपुर के चारणवास गांव में सीआरपीएफ के दिवंगत सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में जबरन कराया गया। पांच नवंबर को मिजोरम में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। हालांकि, प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार से शनिवार शाम तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई और स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है, वहीं ग्रामीण अब भी दिवंगत जवान को शहीद का दर्जा देने के साथ उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!