|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या, फिल्मी अंदाज में दी गई वारदात को अंजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी है। कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या, फिल्मी अंदाज में दी गई वारदात को अंजाम
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी है। कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर भाग रहे विजय को बदमाशों ने घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुछ ही मिनटों में सड़क खून से लाल हो गई। यह वारदात करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर-ए की है, जहां पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे विजय बाजिया अपनी फॉर्च्यूनर से जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान रावण गेट के अंदर स्थित जगदंबा कॉलोनी में पहले से घात लगाकर बैठे दूसरे गुट के बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार कैंपर गाड़ी में सवार चार से छह बदमाशों ने विजय की एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और फिर भागते हुए विजय को कुछ दूरी पर ही घेरकर कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार किए। करीब पांच मिनट के भीतर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कैंपर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए, जिससे अचानक हुई इस खूनी घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और कॉलोनी के कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जिसका लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी पुरानी रंजिश के चलते दूसरे गुट के बदमाशों ने विजय बाजिया को निशाना बनाकर घात लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, हालांकि विवाद की असली वजह और हमले में शामिल आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। उधर वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई है और अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं तथा पुलिस आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रही है, फिलहाल हत्या के मामले में जांच जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!