|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जायरा वसीम का वक्फ बोर्ड पर हमला, स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चियों के डांस को बताया अपमानजनक

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में छोटी बच्चियों के कश्मीरी गीत पर नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म

NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जायरा वसीम का वक्फ बोर्ड पर हमला, स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चियों के डांस को बताया अपमानजनक
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में छोटी बच्चियों के कश्मीरी गीत पर नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म 'दंगल' में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने इस कार्यक्रम पर कड़ी आपत्ति जताई है और वक्फ बोर्ड को सीधे निशाने पर लिया है। जायरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वक्फ बोर्ड एक धार्मिक संस्था नहीं है, जिसे मुस्लिम समुदाय की सेवा करने और आदर्श रूप से इस्लामी मूल्यों को कायम रखते हुए ऐसा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर इस संस्था को बच्चियों को मंच पर महज प्रॉप्स की तरह इस्तेमाल करने की अनुमति क्यों देनी चाहिए, और वह ऐसी चीज को बेहद सहजता से क्यों होने दे रही है, जिस पर कम से कम एक धार्मिक संस्था से सवाल उठाने की उम्मीद की जाती है। जायरा ने यह भी सवाल किया कि सार्वजनिक समारोहों में बच्चों और खासकर लड़कियों को शामिल करने का डिफॉल्ट तरीका उन्हें अप्रासंगिक गीतों पर नचाना ही क्यों है, और हमारी संस्थाएं उन्हें सोचने, कुछ नया रचने, सीखने, चर्चा करने या किसी सार्थक काम में योगदान देने का अवसर क्यों नहीं देतीं। उन्होंने कश्मीर की समृद्ध शिक्षा और बौद्धिक परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के महान विद्वानों ने शिक्षा को मन को रोशन करने और चरित्र का निर्माण करने का माध्यम माना है, लेकिन आज यह संस्था उस विरासत के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस बीच, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वक्फ बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि जिस संस्था की स्थापना इस्लामी मूल्यों को कायम रखने के लिए हुई है, वही उनका उल्लंघन कर रही है। हालांकि, वक्फ बोर्ड की प्रमुख और भाजपा नेता दरख्शां अंद्राबी ने अब तक इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि यह वीडियो कथित तौर पर वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित एक स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें छात्राएं अब्दुल राशिद हाफिज के एक गीत पर नाचती दिख रही हैं, और इसे कई सरकार समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स ने भी साझा किया है। जायरा वसीम ने 2019 में अभिनय की दुनिया छोड़ने की घोषणा की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनके धार्मिक विश्वासों और आस्था के आड़े आ रहा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!