|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जियो का 30,213 करोड़ का आईपीओ: भारत का सबसे बड़ा, कर्मचारियों को 54 रुपये प्रति शेयर छूट

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल एंड टेलीकम्युनिकेशन यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने दोपहर 3:30 बजे इस विषय पर प्रेस कॉन्फ

NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जियो का 30,213 करोड़ का आईपीओ: भारत का सबसे बड़ा, कर्मचारियों को 54 रुपये प्रति शेयर छूट
📷 NRI Post Hindi Desk

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल एंड टेलीकम्युनिकेशन यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने दोपहर 3:30 बजे इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आईपीओ से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,119 रुपये का टॉप बैंड तय किया है और निवेशकों को कम से कम 12 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इस हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए टॉप बैंड पर 13,428 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने 14 अक्टूबर को आईपीओ से जुड़ा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ करीब 30,213 करोड़ रुपये का है और शेयर बाजार में आने के साथ ही यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। इस इश्यू पर निवेशकों के साथ-साथ शेयर बाजार की भी नजर है। जियो के आईपीओ की घोषणा का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी देखने को मिला और कंपनी के शेयर गुरुवार को करीब 3 फीसदी तक चढ़ गए, जिससे ये निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे। आईपीओ में पात्र कर्मचारियों को भी छूट मिलेगी। एम्प्लॉयी रिजर्वेशन कैटेगरी के तहत बोली लगाने वाले योग्य कर्मचारियों को प्रति शेयर 54 रुपये की छूट दी जाएगी। आईपीओ में जियो प्लेटफॉर्म्स के पात्र कर्मचारियों के लिए अधिकतम 500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखने का प्रावधान है। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए अधिकतम 2,500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए गए हैं। इस तरह आईपीओ में आम निवेशकों के साथ-साथ पात्र कर्मचारियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के योग्य शेयरधारकों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक ने संबोधन किया और रिलायंस की शुरुआत के पलों का जिक्र किया। उन्होंने जियो के बारे में कहा कि इसने भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी को बदल दिया और जियो करोड़ों दिनों में बसता है। उदय कोटक ने कहा कि जियो का आईपीओ आना एक ऐतिहासिक पल है और यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। आकाश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि जियो ने भारत को डेटा-समृद्ध राष्ट्र में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने इसे भारत को डेटा की कमी वाले राष्ट्र से डेटा की बहुलता वाले राष्ट्र में बदला है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो के नेटवर्क के आंकड़े हमें दूसरों से अलग बनाते हैं और आज चीन के बाहर हम दुनिया के सबसे बड़े 5जी नेटवर्क हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उन्हें ऐसी सेवाएं प्रदान करने के लिए अपना खुद का सिस्टम बनाया है, जिनका उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। जियो ने 7,200 पेटेंट फाइल किए हैं। आकाश अंबानी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जियो का मिशन विकसित भारत के तहत जियो को हाई क्वालिटी सर्विस प्रोवाइड कराना है। हमने जियो के तहत लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रोवाइड कराते हुए देखा है और हम हर दिन सोचते हैं कि जियो की सेवाओं को कैसे बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि 53 करोड़ लोग जियो पर भरोसा कर रहे हैं और हम तेजी से विकसित होने वाली डिजिटल कंपनी हैं। हमारा 53 फीसदी एबिटा मार्जिन रहा है और हमारा बिजनेस काफी हेल्दी रहा है। तीन साल पहले 5जी सेवा शुरू की गई और आज सबसे ज्यादा यूजर्स हमारे पास हैं। जियो आईपीओ से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जियो की शुरुआत की 16 साल पुरानी कहानी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि जियो का आइडिया सबसे पहले साल 2011 में आया था। उन्होंने इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा कि वह अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थीं और छुट्टियों में जब भारत आईं, तो घर के धीमे इंटरनेट के कारण अपना कॉलेज असाइनमेंट सबमिट नहीं कर पा रही थीं। तब भाई आकाश अंबानी ने उन्हें डिजिटल का आइडिया सुन

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!