साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल यानी जेलर 2 लेकर आ रहे हैं। वेटरन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म होने के नाते इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और जेलर 2 की एडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है। इस बीच जेलर पार्ट 2 के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रीडक्शन सामने आ गया है, जो ये इशारा कर रहा है कि थलाइवा की ये फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 15 अक्टूबर गुरुवार के दिन रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है, जिसका अंदाजा जेलर 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक रिलीज से पहले एडवांस में जेलर 2 ने 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रिलीज के पहले दिन थलाइवा की जेलर 2 दुनियाभर में 140 से 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार आसानी से कर सकती है। अगर रजनीकांत की फिल्म को इतनी ओपनिंग मिलती है तो वह यकीनन तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश स्टारर टॉक्सिक की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिन्होंने क्रमश: रिलीज के पहले दिन इंडिया में ग्रॉस 145 करोड़ और ग्लोबली 150 करोड़ का कारोबार किया था। इस तरह से फिलहाल जेलर 2 को लेकर जो हाइप बनी हुई है, उससे लग रहा है कि रजनीकांत की मूवी एक नया इतिहास रचती दिख सकती है। हालांकि, कमाई के ये आंकड़े फिलहाल सिर्फ पूर्वानुमान हैं। फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, विनायकन, योगी बाबू, एस.जे.सूर्या, जैकी श्रॉफ और सूरजवेंजारामूडु अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। बता दें कि इससे पहले जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में बंपर कलेक्शन किया था और रिलीज होने से पहले ही 40 करोड़ कमा लिए थे, जो अब बढ़कर 80 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ ही एडवांस बुकिंग में तेजी और बढ़ने की उम्मीद है।
जेलर 2 की धमाकेदार ओपनिंग, धुरंधर और टॉक्सिक के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल यानी जेलर 2 लेकर आ रहे हैं। वेटरन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म होने के नाते इसको ले
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

