बिहार में आर्थिक तंगी और रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर ग्रामीण महिलाएं अब बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जीविका योजना के तहत संचालित जीविका-दीदी की लाइब्रेरी यानी सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, मार्गदर्शन एवं अवसर का सशक्त माध्यम बन चुकी है। वर्तमान में राज्य में संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से 118 जीविका-दीदी की लाइब्रेरी का सफल संचालन हो रहा है और इनसे अब तक एक लाख से अधिक युवा-युवती एवं महिलाएं जुड़ चुकी हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार ये लाइब्रेरी सप्ताह के सातों दिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलती हैं और प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन औसतन पचास से सत्तर शिक्षार्थी पहुंचते हैं, जिनमें इकसठ प्रतिशत लड़कियां हैं। राज्यभर में रोजाना करीब पांच हजार से सात हजार बच्चे इन पुस्तकालयों में बैठकर पढ़ते हैं, जिनमें बड़ी संख्या दीदियों के बच्चों की भी है जो आज इस सुविधा के बदौलत खुद का भविष्य संवार रहे हैं। इन पुस्तकालयों में शांत वातावरण के साथ कंप्यूटर, टैबलेट, हाई-स्पीड इंटरनेट, किताबें, समाचार पत्र एवं ऑनलाइन पठन-पाठन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइब्रेरी में पढ़ने आने वालों में कई ऐसे हैं जिन्होंने पूर्व में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन आज उन्हें एनआईओएस, बीबीओएसई एवं इग्नू जैसे संस्थानों में नामांकन कराकर मुख्यधारा में लाया जा रहा है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन, ऑनलाइन आवेदन में सहायता और विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसिलिंग एवं मेंटरिंग दी जा रही है। विद्या-दीदी और लाइब्रेरी मैनेजर के रूप में काम करके हजारों महिलाएं अब नियमित आय अर्जित कर रही हैं, जिससे न केवल उनके परिवार का जीवन स्तर सुधरा है बल्कि घर और समाज के फैसलों में भी उनकी बात को सम्मान मिल रहा है। ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार जीविका-दीदी की लाइब्रेरी केवल किताबों का केंद्र नहीं, बल्कि उन बहनों के आत्मसम्मान एवं सफलता की कहानी है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों को हराकर नया इतिहास रचा है। राज्य में संचालित 118 पुस्तकालयों के माध्यम से आज एक लाख से अधिक युवाओं में इकसठ प्रतिशत बेटियों को अपने ही गांव में डिजिटल शिक्षा और करियर मार्गदर्शन मिल रहा है, और विद्या-दीदियां गांव-गांव में ज्ञान का दीप जलाकर ग्रामीण बिहार को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
जीविका-दीदी की लाइब्रेरी से ग्रामीण बिहार में शिक्षा की नई क्रांति, एक लाख से अधिक जुड़े
बिहार में आर्थिक तंगी और रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर ग्रामीण महिलाएं अब बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जीविका योजना के तहत संचालित जीविका-दीदी की लाइब्रेरी यानी सामुदा
NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




