|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जेसीईसीईबी ने जारी किया जीएनएम-एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा तथा एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पर्षद द्वारा जारी दोनों लिखित परीक्षा

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जेसीईसीईबी ने जारी किया जीएनएम-एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर
📷 NRI Post Hindi Desk

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा तथा एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पर्षद द्वारा जारी दोनों लिखित परीक्षाओं के परिणाम में जीएनएम की स्टेट टॉपर शिखा दास तथा एएनएम की स्टेट टॉपर सोनी कुमारी बनी हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की मेरिट सूची में शिखा दास पहले स्थान पर रहीं, जबकि स्वाति कुमारी दूसरे, आनंद कुमार प्रजापति तीसरे, हिमाग्नि शा चौथे तथा सुचिता रानी पांचवें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की मेरिट सूची में सोनी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका महतो दूसरे, लवली कुमारी तीसरे, सुचिता रानी चौथे तथा आस्था कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं। पर्षद ने परिणाम जारी करने के साथ ही नामांकन के लिए दो चरणों की काउंसिलिंग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से राज्य सरकार के संस्थानों में शत-प्रतिशत तथा निजी संस्थानों की 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन किया जाना है। पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जीएनएम तथा एएनएम में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग के तहत आनलाइन निबंधन तथा विकल्पों के भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 12 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी इसमें 13 सितंबर को संशोधन कर सकेंगे। 15 सितंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा तथा 16 से 19 सितंबर तक आवंटित संस्थानों में नामांकन होगा। पहली काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रह जाने वाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके लिए 21 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 से 23 सितंबर तक आनलाइन निबंधन तथा विकल्प भरने की प्रक्रिया चलेगी। 25 सितंबर को सीटों का आवंटन होगा तथा 26 से 30 सितंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्षद के अनुसार, काउंसिलिंग के दौरान विकल्प भरने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है तथा अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक विकल्प भरने का सुझाव दिया गया है। पर्षद ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिनका पालन करना अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!