|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

'जिस्म' करने पर उड़े थे होश! बिपाशा को मिली थी करियर खत्म करने की धमकी, बोलीं- 'एडल्ट फिल्म मत करो वरना...'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने सनसनीखेज फैसला लिया। 'राज' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने के बाद बिपाशा ने महेश

NRI Post Hindi Desk · 77 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'जिस्म' करने पर उड़े थे होश! बिपाशा को मिली थी करियर खत्म करने की धमकी, बोलीं- 'एडल्ट फिल्म मत करो वरना...'
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने सनसनीखेज फैसला लिया। 'राज' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने के बाद बिपाशा ने महेश भट्ट की बोल्ड फिल्म 'जिस्म' में काम करके सबको चौंका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड और अंतरंग दृश्य दिए थे, जिसकी चर्चा खूब हुई। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को करने के लिए उन्हें कई लोगों से वॉर्निंग मिली थी। इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें साफ कह दिया था कि यह फिल्म उनके करियर का अंत कर देगी। बिपाशा ने एक पत्रिका से बातचीत में बताया कि फिल्म उद्योग में लगभग हर किसी ने उन्हें यह फिल्म न करने की सलाह दी थी। उन्हें आगाह किया गया था कि अगर उन्होंने ऐसी कोई फिल्म की जो जरा सी भी कामुक या एरोटिक है, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। हालांकि, बिपाशा ने इन सारी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपने फैसले पर अडिग रहीं। उनका मानना था कि वह एक वयस्क हैं और यह एक वयस्क प्रेम कहानी है, जिसे वयस्क दर्शकों के लिए ही बनाया गया है। अभिनेत्री को 'जिस्म' में अपने किरदार सोनिया के अलग-अलग पहलू बेहद पसंद आए थे और वह जानती थीं कि उन्हें यह फिल्म करनी ही है। बिपाशा ने आगे बताया कि उनके करियर में अचानक बदलाव आया और समुद्र की लहरें, घुंघराले बाल, आंखों में गहरा काजल, त्वचा का रंग और सफेद कपड़े जैसे तत्व ट्रेंड करने लगे। उनके पूरे लुक को लोगों ने सराहना शुरू कर दिया और उनके बोल्ड अवतार को दिल से स्वीकार कर लिया गया। अभिनेत्री को लगता है कि उन्होंने कुछ ऐसे काम किए जिन्होंने उस दौर में फिल्म उद्योग में महिलाओं को देखने का नजरिया बेहतर बनाया। उन्हें सिर्फ अलग काम करने के लिए ही नहीं, बल्कि एक अलग अंदाज में स्वीकार किए जाने के लिए भी जाना गया। गौरतलब है कि बिपाशा लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं और अपनी बेटी देवी की परवरिश पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2015 में आई 'अलोन' थी और 2020 में वह वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!