आज की डिजिटल दुनिया में स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया का बोलबाला है, लेकिन नई पीढ़ी यानी ज़ेन जी के लिए पढ़ना नया नजरिया पाने का जरिया बन रहा है। रील्स और शॉर्ट्स के दौर में ध्यान लगाना मुश्किल लग सकता है, फिर भी हिंदी साहित्य की कई कहानियां और विचार आज की जीवनशैली से सीधे जुड़ते हैं। इसी कड़ी में अक्टूबर जंक्शन, गुनाहों का देवता, आपका बंटी, राग दरबारी और गोदान ऐसी 5 किताबें हैं, जो रिश्तों, प्यार, परिवार, समाज, राजनीति, किसानों के संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं की बात करती हैं। ये रचनाएं मानसिक शांति देने के साथ जीवन की उलझनों को समझने में भी मदद करती हैं। दिव्य प्रकाश दुबे की किताब अक्टूबर जंक्शन आज के युवाओं के रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और सपनों की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि आधुनिक दौर में दो लोग कैसे मिलते हैं, अलग होते हैं और जिंदगी के नए रास्ते तलाशते हैं, और इसकी सरल तथा बोलचाल की भाषा ज़ेन जी को तेजी से आकर्षित करती है। धर्मवीर भारती की चर्चित रचना गुनाहों का देवता प्यार, त्याग और भावनाओं के ताने-बाने पर बुनी गई है, जो हर दौर के युवाओं का दिल छूती है, और चंदर तथा सुधा की कहानी के जरिए यह दिखाया गया है कि मानवीय भावनाएं, सामाजिक नियम और प्यार के विचार इंसान के फैसलों को कैसे प्रभावित करते हैं। मन्नू भंडारी का उपन्यास आपका बंटी इंसानी रिश्तों के टूटने और बच्चों पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक असर को संजीदगी से बयान करता है, और आज के दौर में परिवार तथा रिश्तों के मायने बदल रहे हैं, ऐसे में ये किताब मानवीय संवेदनाओं को गहराई से समझने में मदद करती है। श्रीलाल शुक्ल की राग दरबारी भारतीय समाज, राजनीति और पूरी व्यवस्था पर कसा गया तीखा व्यंग्य है, और अगर कोई युवा देश की जमीनी सच्चाई, तंत्र की कमियों और समाज की वास्तविक स्थिति को हास्य तथा व्यंग्य के साथ समझना चाहता है, तो यह किताब एक विकल्प है। मुंशी प्रेमचंद की रचना गोदान भारतीय जीवन के संघर्ष, किसानों की व्यथा और सामाजिक ताने-बाने को सामने लाती है, और यह बीते दौर की कहानी लग सकती है, लेकिन इसमें मौजूद मानवीय संवेदनाएं तथा जीवन की सीख आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। ज़ेन जी को ये किताबें इसलिए पढ़नी चाहिए क्योंकि ये केवल कहानियां नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सोच और संवेदनाओं का आईना हैं, जो डिजिटल थकान से दूर युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं, सोचने की क्षमता बढ़ाती हैं और कठिन परिस्थितियों में खुद को समझने का नया नजरिया देती हैं। किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं और हिंदी साहित्य का यह खजाना हर युवा के लिए एक अलग अनुभव हो सकता है, और अगर कोई पढ़ने की आदत शुरू करना चाहता है, तो ये 5 किताबें उसे बांधकर रखने के साथ उसके सोचने और देखने के नजिए को भी बदल सकती हैं।
ज़ेन जी की डिजिटल थकान का इलाज, हिन्दी की ये 5 किताबें बदल देंगी नज़रिया
आज की डिजिटल दुनिया में स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया का बोलबाला है, लेकिन नई पीढ़ी यानी ज़ेन जी के लिए पढ़ना नया नजरिया पाने का जरिया बन रहा है। रील्स और शॉर्ट्स के दौर में ध्यान लगाना मुश्किल लग सकता
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
