|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

जामिया को जेल बना दिया... संस्थापकों के परिवार और छात्र संगठनों ने प्रशासन पर साधा निशाना

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है. छात्रों की भूख हड़ताल और पुलिसिया कार्रवाई के बीच अब इस लड़ाई में जामिया के संस्थापक परिवारों, पूर्व

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जामिया को जेल बना दिया... संस्थापकों के परिवार और छात्र संगठनों ने प्रशासन पर साधा निशाना
📷 NRI Post Hindi Desk

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है. छात्रों की भूख हड़ताल और पुलिसिया कार्रवाई के बीच अब इस लड़ाई में जामिया के संस्थापक परिवारों, पूर्व छात्रों और प्रमुख छात्र संगठनों की भी एंट्री हो गई है. दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापकों के परिजनों और छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए और कैंपस की स्थिति को जेल जैसा करार दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद जामिया के संस्थापकों के परिवारों ने छात्रों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया. जामिया फॉउंडर फैमिली मेंबर सईदा हमीद ने कहा कि डॉक्टर अंसारी ने सपना देखा था कि जामिया अलीगढ़ जैसी महान यूनिवर्सिटी बने. उन्होंने कहा कि हमारे वालिद ने जामिया का पूरा कांसेप्ट बनाया था और आज डॉक्टर जाकिर हुसैन, डॉक्टर अंसारी और डॉक्टर शफीउर रहमान किदवई ऊपर से हमें देख रहे होंगे. छात्र और युवा जाकिर हुसैन के ख्वाब को सींचने में खड़े हैं और छात्रसंघ की मांग कर रहे हैं. दूसरे मेंबर सिद्दीकुर रहमान किदवई ने कहा कि देश में अगर कोई बड़ा स्टूडेंट मूवमेंट हुआ है, तो वह जामिया और अलीगढ़ के छात्रों ने ही किया है. उन्होंने कहा कि जब सुना कि यूनियन की मांग करने पर छात्रों को निकाला जा रहा है, तो दुख हुआ और आजाद हिंदुस्तान में हर हाल में स्टूडेंट यूनियन होनी ही चाहिए. पूर्व छात्रा समीना मिश्रा ने कहा कि वह खुद यहां की छात्रा रही हैं और आज डायलॉग की सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम छात्रों की बात सुनने के लिए जगह बनाएं और जिस तरह से चीजें दबाई जा रही हैं, वह सरासर गलत है. छात्र संगठन एसएफआई की प्रतिनिधि सनम ने कैंपस के भीतर के भयावह हालात बयां करते हुए प्रशासन पर सीधे आरोप लगाए. सनम ने कहा कि हम जामिया में लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और प्रशासन ने जामिया को जेल बना दिया है, अंदर बिजली और पानी तक बंद कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब एडमिनिस्ट्रेशन हमसे बात करने आया, तो बातचीत के बीच में ही हमारा टेंट हटा दिया गया और क्या बात करने का यह तरीका होता है. सनम ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कैंपस के भीतर दीवारों को चुना जा रहा है और गेटों की वेल्डिंग की जा रही है, और सवाल किया कि क्या जामिया दिल्ली में नहीं है और छात्रों के साथ यह इजरायली बर्ताव क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी बात रखने के लिए नेगोशिएशन की स्पेस चाहिए, इसलिए स्टूडेंट यूनियन जरूरी है. छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जामिया एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस मिलकर प्रदर्शनकारी छात्रों के फोन नंबर और घर के पते शेयर कर रहे हैं, जिससे पुलिस सीधे छात्रों के घरों तक पहुंच रही है और परिजनों को डरा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिन ऐसे डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाने का दबाव बनाया गया, जिससे कोई भी छात्र सहमत नहीं था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएफआई की सनम के अलावा एनएसयूआई के जीशान और आमिर हैदर भी मौजूद रहे. संस्थापकों के परिवारों और पूर्व छात्रों के इस खुले समर्थन के बाद जामिया प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है.

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!