|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जामिया छात्रों की बड़ी जीत: 20 साल बाद बहाल होगा छात्रसंघ, प्रशासन ने चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों के आगे झुकते हुए छात्रसंघ संविधा

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जामिया छात्रों की बड़ी जीत: 20 साल बाद बहाल होगा छात्रसंघ, प्रशासन ने चुनाव की तारीखों का किया ऐलान
📷 NRI Post Hindi Desk

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों के आगे झुकते हुए छात्रसंघ संविधान तैयार करने और चुनाव कराने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद परिसर में जश्न का माहौल है। जामिया प्रशासन के आदेश के मुताबिक छात्रसंघ के नए संविधान का निर्माण 15 मई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र के छह सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी ऐलान किया है कि आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ की गई सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा और कैंपस बैन के फैसलों को भी रद्द किया जाएगा। प्रशासन के इस ऐलान के बाद कैंपस में छात्र जीत के नारे लगाते और खुशी से झूमते नजर आए, वहीं प्रशासन ने छात्रों से अपनी भूख हड़ताल तुरंत खत्म करने के लिए कहा, जिसके बाद स्टूडेंट्स ने अपना अनशन तोड़ दिया। गौरतलब है कि जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं और आखिरी बार यह चुनाव 2005 में हुए थे, जिसके बाद मार्च 2006 में परिसर में हुई हिंसा के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ को भंग कर दिया था, लेकिन अब 18 दिन के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने फिर से छात्रसंघ को बहाल करने का फैसला किया है और जामिया में अगस्त 2027 के आखिरी हफ्ते में छात्रसंघ के चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बीच जामिया मिलिया इस्लामिया अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है और इस मौके पर छात्रों ने गेट नंबर 7 के पास गुलिस्तान-ए-गालिब के सामने इसे 'इंकलाबी मेला' के रूप में मनाया, जहां भूख हड़ताल पर बैठे एबिन, रेहान और कई छात्र जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पूरा परिसर नारों से गूंज उठा। इधर विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जामिया प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!