लखनऊ के हजरतगंज में ले प्रेस में आयोजित मेटाफर लिटफेस्ट में प्रख्यात गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने फिल्मकार इम्तियाज अली के साथ 'जुबान, जमीन और जमाना' विषय पर संवाद किया। इस दौरान जावेद अख्तर ने अपने जीवन के निजी पहलू पर भी खुलकर बात की और स्वीकार किया कि युवावस्था में शराब पीने के कारण उनका काफी समय बर्बाद हुआ। उन्होंने बताया कि वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे और कई बड़ी गलतियां भी शराब के नशे में कीं, लेकिन वर्ष 1991 में उन्होंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया था। जावेद अख्तर ने युवाओं को सलाह दी कि संभव हो तो शराब से दूर रहें। साहित्य के विषय पर उन्होंने कहा कि साहित्य को जमीन से जुड़ना होगा, क्योंकि जब तक लेखक मजदूरों और किसानों के घरों में जाकर उनकी जिंदगी का अध्ययन नहीं करेंगे, तब तक उनका साहित्य उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता, जहां उसे पढ़कर दुनिया के किसी भी कोने का इंसान कह सके कि यह मेरी जिंदगी की कहानी है। उन्होंने कहा कि साहित्य में अपने देश की मिट्टी की गंध, परिचित चेहरे और आम लोगों के सुख-दुख दिखाई देने चाहिए और साहित्य का काम केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज को उसकी सच्चाई से परिचित कराना भी है। धर्म और धर्मनिरपेक्षता के सवाल पर अख्तर ने कहा कि देश में तर्क और विचार की ऐसी परंपरा रही है, जिसमें धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने की गुंजाइश थी और हजारों वर्ष पहले ऐसे विचार सामने आए, जो मृत्यु के बाद जीवन जैसी मान्यताओं को स्वीकार नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म को सहन करने से ज्यादा जरूरी है कि उसके मानने वालों के साथ बराबरी और सम्मान का व्यवहार किया जाए। जावेद अख्तर ने प्रगतिशील लेखक आंदोलन, भारतीय साहित्य की परंपरा और हजरत मोहानी के शेरों का भी उल्लेख किया और कहा कि साहित्यिक और सामाजिक आंदोलन किसी प्रस्ताव से अचानक शुरू नहीं होते, उनकी शुरुआत बहुत पहले से हो चुकी होती है। इस अवसर पर सरोजनीनगर के विधायक भाजपा नेता राजेश्वर सिंह ने कहा कि हर शहर की अपनी एक जुबान होती है और लखनऊ का अपना अंदाज है, यहां कहना भी तहजीब है और पहले आप कहना विरासत है। उन्होंने कहा कि साहित्य राजनीति के आगे चलने वाली मशाल है और हर मोहल्ले में लाइब्रेरी बननी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने सरोजनीनगर में प्रयास किया है। इसके अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी डा. एपी माहेश्वरी ने अपनी पुस्तक 'अढ़ाई आखर' के जरिए पुलिसिंग की चुनौतियों के बारे में बताया और कहा कि कई बार पुलिस को कठिन हालात में संवेदनशीलता, धैर्य और सूझबूझ से फैसले लेने पड़ते हैं। मेटाफर लिटफेस्ट में लेखिका और आईएएस अधिकारी शुभ्रा सक्सेना की पुस्तक 'इट मैटर्स अ लाट' का विमोचन भी हुआ, जिसमें उन्होंने बरेली में बिताए बचपन और सिविल सेवा के सफर का जिक्र किया। लेखक अंशुल चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की, जबकि प्रख्यात लेखिका ममता कालिया ने प्रेम, शादी, पारिवारिक रिश्तों और लेखन के बीच जिंदगी के कई दिलचस्प अनुभव साझा किए।
जावेद अख्तर बोले- शराब ने बर्बाद किया मेरा समय, युवा इससे दूर रहें
लखनऊ के हजरतगंज में ले प्रेस में आयोजित मेटाफर लिटफेस्ट में प्रख्यात गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने फिल्मकार इम्तियाज अली के साथ 'जुबान, जमीन और जमाना' विषय पर संवाद किया। इस दौरान जावेद अख्तर ने
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

