|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस और कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज, बसों-ट्रकों में खूब बजा 90 के दशक का ये गाना

90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने जिन्होंने हर किसी का दिल जीता और उस दौर में अलका याग्निक और कुमार सानू का जलवा था। इस जोड़ी ने ना जाने कितने सदाबहार गीतों को अपनी आवाज दी और एक वक्त तो

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जितेंद्र-अमृता का पहाड़ी रोमांस और कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज, बसों-ट्रकों में खूब बजा 90 के दशक का ये गाना
📷 NRI Post Hindi Desk

90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने जिन्होंने हर किसी का दिल जीता और उस दौर में अलका याग्निक और कुमार सानू का जलवा था। इस जोड़ी ने ना जाने कितने सदाबहार गीतों को अपनी आवाज दी और एक वक्त तो ऐसा आया जब इन सिंगर्स को ध्यान में रखकर गाने बनने लगे। ऐसा ही एक गीत आया जो बसों से लेकर ट्रकों तक में खूब बजा और इस गाने ने प्रेमियों के दिल में अलग ही प्रेम की आग लगाई। दरअसल जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वो गाना साल 1993 में आई एक फिल्म में नजर आया और फिल्म का नाम था रंग। साल 1993 में आई इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और अमृता सिंह दिखे थे और इस फिल्म का एक गाना इन दोनों पर भी फिल्माया गया जो खूब हिट हुआ और उस गाने का नाम है तेरी मोहब्बत में दिल में मकाम कर दिया। इस गाने में जितेंद्र और अमृता सिंह रोमांस करते हुए नजर आए और गाना इतना सुपरहिट हुआ कि लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया। बसों से लेकर ट्रकों और गांव-देहात के इलाकों में ये गाना खूब बजा और कहा जाता है कि इस गाने की कैसेट्स भी खूब बिकी थीं। हालांकि पूरी फिल्म के गाने के ही बहुत कमाल थे, पर इस गाने ने वाकई में लोगों को एक अलग एहसास दिलाया। इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था और पहाड़ों पर जितेंद्र-अमृता सिंह की जोड़ी का रोमांस और ऊपर से कुमार सानू और अलका याग्निक की दिलचस्प आवाज ने इस गाने को और यादगार बना दिया। इस गाने का संगीत उस दौर की सबसे ब्लॉकबस्टर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और गाने के लिरिक्स सुरेंदर साथी ने लिखे थे। इस खूबसूरत गाने पर आज भी सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनती हैं। आपको बता दें कि जितेंद्र-अमृता सिंह की इस फिल्म में कई दूसरे स्टार्स भी थे और इस फिल्म में दिव्या भारती, कमल सदाना और आयशा जुल्का भी नजर आए। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसने साल 1993 में अपने गानों के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फिल्म के सभी गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। इस फिल्म को तलत जानी ने डायरेक्ट किया था।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!