|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जेनसन हुआंग की 25 करोड़ की घड़ी चर्चा में, दुनिया में सिर्फ 80 यूनिट मौजूद

एनवीडिया कंपनी से 33 साल बाद इस्तीफा देने वाले जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी एक खास घड़ी को लेकर चर्चा में हैं। जेनसन हुआंग करोड़ों के मालिक हैं और उन्होंने एनवीडिया को दुनिया का नंबर-1 चिप निर्माता बनाया

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

एनवीडिया कंपनी से 33 साल बाद इस्तीफा देने वाले जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी एक खास घड़ी को लेकर चर्चा में हैं। जेनसन हुआंग करोड़ों के मालिक हैं और उन्होंने एनवीडिया को दुनिया का नंबर-1 चिप निर्माता बनाया है। जेनसन हुआंग को अक्सर एक खास घड़ी पहने हुए देखा गया है, जिसका नाम कार्बन टीपीटी रिचर्ड मिल आरएम 27-05 है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेबवॉचस्पॉटर ने दी है। कार्बन टीपीटी से तैयार की गई यह घड़ी अपनी बनावट और हल्के वजन के चलते चर्चित है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ही इसका हल्कापन है, यह केवल 11.5 ग्राम वजनी है। यह बैडमिंटन खिलाड़ी रफेल नडाल कलेक्शन की छठी घड़ी है और इसको कलेक्शन की सबसे हल्की घड़ी माना जाता है। कार्बन टीपीटी से तैयार की गई घड़ी हल्की और मजबूत होती है, यही हल्कापन इस घड़ी को दुनिया की अन्य घड़ियों से अलग बनाता है। इसका डिजाइन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग इसको आम लग्जरी घड़ियों से बिलकुल अलग बनाती है। जेनसन हुआंग की इस घड़ी की कीमत सेलेबवॉचस्पॉटर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताई है। पोस्ट में बताया गया है कि इसकी कीमत 2.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में करीब 25 करोड़ रुपये होगी। रिचर्ड मिल आरएम 27-05 फ्लाइंग टूर्बिलॉन घड़ी असल में एक लिमिटेड एडिशन है और इसके दुनियाभर में सिर्फ 80 यूनिट मौजूद हैं। इसका मतलब है कि पूरी दुनिया में सिर्फ 80 लोग ही इसके मालिक बन सकते हैं। आरएम 27-05 फ्लाइंग टूर्बिलॉन का काले रंग का डिजाइन टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चित है और हल्के वजन तथा मजबूती की वजह से यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!