|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जेन जी की तरह बिना रूड हुए 'ना' कहना सीखें, अपनाएं ये 5 तरीके

जेन जी अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस और मेंटल पीस को काफी अहमियत देती है। यही वजह है कि इस जेनरेशन के बीच अपनी जरूरतों को समझना, दूसरों के सामने अपनी बात रखना और जरूरत पड़ने पर 'ना' कहना भी चर्चा में रहत

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

जेन जी अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस और मेंटल पीस को काफी अहमियत देती है। यही वजह है कि इस जेनरेशन के बीच अपनी जरूरतों को समझना, दूसरों के सामने अपनी बात रखना और जरूरत पड़ने पर 'ना' कहना भी चर्चा में रहता है। लेकिन किसी को मना करना हमेशा आसान नहीं होता। कई बार फ्रेंड्स बुरा मान सकते हैं, तो कभी ऑफिस में सामने वाला नाराज हो सकता है। ऐसे में बिना रूड हुए 'ना' कहना सीखना जरूरी है, बिना इस चीज के बारे में सोचे कि सामने वाले को आपकी ना का कितना बुरा लगेगा। पहला तरीका यह है कि हर बात के लिए सफाई देना जरूरी नहीं है। अगर आप किसी प्लान का हिस्सा नहीं बनना चाहते, तो लंबी सफाई देने की जरूरत नहीं है। आप कह सकते हैं, 'इस बार मैं नहीं आ पाऊंगा, लेकिन तुम लोग एन्जॉय करना।' अपनी बात साफ रखना और सामने वाले की फीलिंग्स का ध्यान रखना, दोनों साथ हो सकते हैं। बात को सही तरीके से रखना ज्यादा मायने रखता है। दूसरा तरीका ऑफिस में ना कहने का है। अगर पहले से काम ज्यादा है और कोई नया टास्क मिल जाता है, तो बिना सोचे हां कहने के बजाय अपनी प्रायरिटी बताएं। आप कह सकते हैं, 'मैं ये काम कर सकता हूं, लेकिन पहले वाले टास्क की डेडलाइन आगे करनी होगी।' इससे आप गैर-जिम्मेदार भी नहीं लगेंगे और अपनी परेशानी भी बता पाएंगे। हर बार बॉस की हां में हां मिलाना जरूरी नहीं होता। तीसरा तरीका यह है कि फ्रेंड्स के साथ भी अपनी बाउंड्रीज रखें। हर बार फ्रेंड्स के लिए मौजूद रहना जरूरी नहीं है। अगर आपका बाहर जाने का मन नहीं है, तो कह सकते हैं, 'आज मुझे थोड़ा मी-टाइम चाहिए, अगली बार चलते हैं।' अच्छे रिलेशनशिप्स में अपनी जरूरतों के लिए जगह होना भी जरूरी है। और अगर आप अपने दोस्तों को अच्छे से बताएंगे तो वो भी आपकी बात को जरूर समझेंगे। चौथा तरीका डेटिंग से जुड़ा है। अगर आप किसी में इंटरेस्ट नहीं रखते, तो सामने वाले को उम्मीद में रखने के बजाय उसे सच बता दें। अगर वो आपको नहीं पसंद तो बिना रूड हुए उसे मना कर दें। 'तुम अच्छे इंसान हो, लेकिन मुझे ये रिश्ता आगे बढ़ता नहीं दिख रहा' जैसी बात गलतफहमी से बचा सकती है। पांचवां और सबसे अहम तरीका यह है कि 'ना' कहने पर खुद को गलत न समझें। किसी को मना करने का मतलब ये नहीं कि आप सेल्फिश हैं। अपनी बाउंड्रीज तय करना और दूसरों की बाउंड्रीज की रिस्पेक्ट करना, दोनों जरूरी हैं। जेन जी की तरह अपनी बात रखना सीखें, लेकिन याद रखें कि कॉन्फिडेंस का मतलब दूसरों की फीलिंग्स को इग्नोर करना नहीं है। 'ना' कहना अपनी जरूरतों और दूसरों की उम्मीदों के बीच बैलेंस बनाने का तरीका है। हर बार दूसरों को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। जरूरी ये है कि आप अपनी बात साफ और रिस्पेक्ट के साथ दूसरों के सामने रखें, ताकि सामने वाले को भी आपकी बात समझ आए। जेन जी की तरह अपनी बाउंड्रीज तय करें और याद रखें कि दूसरों के लिए हमेशा मौजूद रहने से पहले खुद के लिए मौजूद रहना भी जरूरी है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!