यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख पर तीखी नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने स्पष्ट कहा कि पुतिन किसी के दोस्त नहीं हो सकते, क्योंकि वह हमलावर और हत्यारे हैं। उन्होंने ट्रंप के उस बयान को भी अजीब बताया, जिसमें ट्रंप ने हाल ही में चीन में एक शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन को अपना दोस्त कहा था। जेलेंस्की ने ट्रंप के इस बयान की तुलना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एडोल्फ हिटलर को दोस्त मानने से की और कहा कि पुतिन को किसी भी हालत में दोस्त नहीं कहा जा सकता। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अमेरिका को पुतिन पर और अधिक दबाव बनाना चाहिए, ताकि रूस यूक्रेन पर हमला रोके। उनकी यह नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब ट्रंप के दामजाद और युद्ध खत्म कराने की कोशिश में जुटे अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर ने पुतिन को राजनीति का ग्रैंडमास्टर बताया था, वहीं शांति वार्ता में शामिल स्टीव विटकॉफ ने कुछ हफ्ते पहले पुतिन को मानवतावादी कहा था। जेलेंस्की ने ट्रंप के करीबियों के इन बयानों पर भी नाराजगी जताई। इसके अलावा जेलेंस्की ने शिकायत की कि अमेरिका ने यूक्रेन को भुगतान की गई पैट्रियट मिसाइलें अब तक नहीं दी हैं, जबकि ये मिसाइलें रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने यूक्रेन के सैन्य अभियानों और संचार के लिए जरूरी स्टारलिंक सेवा में भी तकनीकी दिक्कतों की बात कही। वहीं यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य जरूरतों के लिए 49 अरब डॉलर के नए कर्ज पर सहमति नहीं बना सके, जिससे यूक्रेन को मिलने वाली आर्थिक मदद पर सवाल खड़े हो गए हैं। इधर यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक रूस ने शुक्रवार रात 155 ड्रोन से हमला किया, जिनमें से 110 को मार गिराया गया, जबकि हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और छह घायल हुए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के 318 ड्रोन मार गिराए, जबकि रूस में हुए हमलों में दो लोगों की मौत और छह के घायल होने की खबर है।
जेलेंस्की ने ट्रंप को घेरा, कहा- पुतिन किसी के दोस्त नहीं हो सकते
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख पर तीखी नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने स्पष्ट कहा कि पुति
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





