राजस्थान के जैसलमेर में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी (तालाब) में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं, जो अपने ननिहाल घूमने आई थीं। शुक्रवार को रूपसी गांव के पास दोपहर के समय चारों बच्चे एक खेत में खेल रहे थे, जहां उनके परिवार के सदस्य खेती का काम कर रहे थे। खेलते समय अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया और वह गहरी डिग्गी में जा गिरी। उसे डूबता देख बाकी तीनों ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन डिग्गी काफी गहरी होने के कारण कोई भी बाहर नहीं निकल सका और चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अमृतराम भील के बेटे दिलीप (18) और नारायणराम भील की तीन बेटियों- मोरू (16), धिया और माया (14) के रूप में हुई है। तीनों बहनें सिपला गांव की रहने वाली थीं और रूपसी गांव में अपने ननिहाल घूमने आई हुई थीं, जबकि मृतक दिलीप उनका ममेरा भाई था। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पानी गहरा होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से पानी की डिग्गी की एक दीवार को तोड़ा गया, तब जाकर चारों को बाहर निकाला जा सका। परिजन आनन-फानन में चारों को लेकर जवाहिर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जैसलमेर में खेत की डिग्गी में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत, जेसीबी से दीवार तोड़कर निकाले गए शव
राजस्थान के जैसलमेर में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी (तालाब) में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं, जो अपने ननिहाल घूमने आई थीं। शुक्रवार को रूपसी गांव के पास दोप
NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




