|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास खेत में गिरा बम, जोरदार धमाके से बना दो फीट गहरा गड्ढा, सेना और पुलिस मौके पर

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक खेत में बम गिरने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास खेत में गिरा बम, जोरदार धमाके से बना दो फीट गहरा गड्ढा, सेना और पुलिस मौके पर
📷 NRI Post Hindi Desk

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक खेत में बम गिरने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस खेत में बम गिरा, वहां करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया और धमाके के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस बम विस्फोट से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद किसान द्वारकाराम ने बताया कि वह खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा था, इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं खेत में गिर गया। वे मोबाइल को तलाश रहे थे, और ठीक उसी समय बम गिरा और धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि विस्फोट के समय किसान बम गिरने के स्थान से कुछ दूरी पर था, जिसके कारण वह बाल-बाल बच गया। बता दें कि जिस खेत में बम गिरा, वहां से करीब सात किलोमीटर दूर सेना की पोकरण फायरिंग रेंज है, जहां सेना के जवान नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि सैन्य अभ्यास के दौरान निशाना चूकने से यह बम खेत में गिर गया। हालांकि, बम कैसे गिरा और कहां से आया, इस बारे में पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!