जौनपुर जिले की पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उसने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना शुभम सिंह उर्फ शिवा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुजानगंज थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें सुराग मिला कि कुरांवा नहर पुलिया के पास स्कार्पियो वाहन सवार अंतरप्रांतीय गिरोह के तस्कर असलहा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा तथा उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अन्य आरोपितों में सरपतहां के छीतम पट्टी गांव निवासी संतोष कुमार बिंद, शहडोल कोतवाली के वार्ड नंबर-15 बाड़गंगा निवासी सौरभ सिंह, गायत्री मंदिर के पास निवासी अनीश सिंह व बाड़गंगा तिराहा निवासी दिग्विजय सिंह शामिल हैं, जिनमें तीन आरोपित मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से दो बंदूक, एक नौ एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल, एक-एक रायफल व ब्राजील माडल ग्लाक पिस्टल के अलावा तस्करी के असलहों की बिक्री से मिले सात लाख अट्ठावन हजार रुपये व विभिन्न कंपनियों के ग्यारह मोबाइल फोन बरामद हुए। सीओ मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता ने पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में बताया कि शुभम सिंह सरपतहां थाने का हिस्ट्रीशीटर है और दो माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध जौनपुर, बलिया, सुलतानपुर, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फर नगर जिलों के विभिन्न थानों के साथ ही दिल्ली के पड़पड़गंज थाना में कुल अठारह मुकदमे दर्ज हैं। उसने वर्ष दो हजार बाईस में बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में अमनाबाद सोन नदी क्षेत्र स्थित कवरिया घाट सोन टीला में अवैध बालू खनन को लेकर हुए गैंगवार में प्रयुक्त रायफल, पिस्टल व कारतूस की सप्लाई की थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने अंतरप्रांतीय असलहा तस्कर गिरोह की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय के अलावा उपनिरीक्षक आनंद राय, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, कांस्टेबल शुभम सिंह, अमरनाथ तिवारी, गया प्रसाद पटेल, वरुण यादव, संजीव यादव, श्याम सुंदर व सोनू पासवान शामिल रहे।
जौनपुर में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित पांच गिरफ्तार
जौनपुर जिले की पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उसने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना शुभम सिंह उर्फ शिवा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुजानगंज थाना प्रभारी
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




