जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के बारीगांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती नेहा गौतम शादी की जिद पर गांव स्थित मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब छह बजे टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी अभिजीत गौतम से शादी करने की मांग करने लगी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद सुबह लगभग साढ़े दस बजे युवती के प्रेमी अभिजीत गौतम को टावर पर बुलाया गया। इसके बाद टावर पर ही दोनों का सिंदूरदान कराया गया और शादी की रस्म पूरी होने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ सुरक्षित नीचे उतर आई। जानकारी के अनुसार नेहा मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़इयागांव के बसेरवा गांव की निवासी है और वह पिछले तीन महीने से अपने ननिहाल महुआरी गांव में श्रीनंद के यहां रह रही थी। अभिजीत गौतम भी युवती के ही गांव बड़इयागांव के बसेरवा गांव का निवासी है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। इस घटना को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी, जबकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अंततः शादी की रस्म टावर पर ही संपन्न कराई गई।
जौनपुर में शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे बाद टावर पर ही हुआ सिंदूरदान
जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के बारीगांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती नेहा गौतम शादी की जिद पर गांव स्थित मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब छह बजे टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी अभिज
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


