झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस घटना की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर भी शोक जताया और कहा कि यह असहनीय दुःख की घड़ी है। गौरतलब है कि रांची में जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों के समर्थन में सरकार का रुख रखा था और प्रशासन से लाठीचार्ज, आंसू गैस या पेलेट गन का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरा शोक है।
झारखंड मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें झारखं
NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





