झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल तेज हो गई है और इसी बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 13 अक्टूबर तक रांची समेत आसपास के जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 14 और 15 अक्टूबर को सुबह के समय कोहरा छाने और बाद में आसमान में आंशिक बादल बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा को छोड़कर उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, चतरा और लातेहार में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी आसमान में बादल रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि ठंड और सुबह के समय धुंध का असर बढ़ सकता है। इससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है और सुहाने मौसम में लोग शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में घूमने का आनंद ले सकेंगे। शहर में दुर्गा पूजा के पंडालों का निर्माण भी अंतिम चरण में है, ऐसे में मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं पूजा के दौरान बारिश उनके घूमने-फिरने का मजा किरकिरा न कर दे। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और सबसे अधिक 4.6 मिलीमीटर बारिश देवघर के मोहनपुर में दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखंड में दुर्गा पूजा के बीच मौसम ने बदला रुख, 13 अक्टूबर तक बारिश के आसार
झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल तेज हो गई है और इसी बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 13 अक्टूबर तक रांची समेत आसपास के जिलों में आसमान में आंशि
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





