झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में पैरा यानी संविदा शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जो भी योग्य और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जेएसएससी डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर फॉर्म भरना होगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए किसी भी अभ्यर्थी को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों ने 10+2 या स्नातक के साथ द्विवर्षीय डिप्लोमा, बीएड, डीएलएड, बीएससी बीएड, बीए बीएड या एमएड आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों का राज्य पात्रता परीक्षा जेटेट पास होना अनिवार्य है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने झारखंड से बाहर किसी अन्य राज्य की टीईटी परीक्षा पास की है, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे। लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को नियुक्ति के तीन वर्ष के अंदर पहले ही प्रयास में जेटेट परीक्षा पास करनी होगी, अन्यथा उनकी नियुक्ति पर संकट गहरा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लेना चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7299 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से इंटरमीडिएट ट्रेड यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 1909 पद, स्नातक भाषा ज्ञान यानी कक्षा 6 से 9 के लिए 1868 पद, स्नातक सामाजिक विज्ञान यानी कक्षा 6 से 9 के लिए 660 पद तथा स्नातक विज्ञान एवं गणित यानी कक्षा 6 से 9 के लिए 1664 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा बैकलॉग के लिए 1198 पद रिक्त हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
झारखंड में पैरा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 18 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में पैरा यानी संविदा शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




