|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

झारखंड सरकार की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए कौन-से विभागों में मिलेगी तैनाती और कितनी होगी सैलरी

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
झारखंड सरकार की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए कौन-से विभागों में मिलेगी तैनाती और कितनी होगी सैलरी
📷 NRI Post Hindi Desk

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। छात्र पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच यह समझना जरूरी है कि आखिर यह परीक्षा इतनी खास क्यों है? झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को संक्षेप में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा कहा जाता है। यह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के कई पदों पर भर्तियां होती हैं। यह परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का स्थायी अवसर प्राप्त होता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। अलग-अलग विषयों से स्नातक करने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भर्ती में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर ऑडिटर, लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर, ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और योजना सहायक जैसे कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति मिल सकती है। सरकारी नौकरी में वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होता है। वेतनमान के अनुसार, यह मोटे तौर पर 19,900 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये तक जा सकता है। सहायक शाखा अधिकारी का वेतन लगभग 4,900 से 1,42,400 रुपये प्रति माह तक होता है, जबकि जूनियर सचिवालय सहायक को 19,900 से 63,200 रुपये तक की सैलरी मिलती है। ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर का वेतन लगभग 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। वहीं, योजना सहायक के पद पर चयनित होने वालों को लगभग 29,200 से 92,300 रुपये तक का वेतन दिया जाता है। मूल वेतन के अलावा इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं जैसे कई अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं। इन भत्तों के अलावा ईंधन या वाहन से जुड़े भत्ते और विभागीय भत्ते भी पद के अनुसार दिए जाते हैं। यानी इस परीक्षा के जरिए सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य और कई सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!