|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद्द करने पर रोक, अभ्यर्थियों ने तिरंगा मार्च निकालकर मनाई जीत

झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के सामने पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे 1500 से

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद्द करने पर रोक, अभ्यर्थियों ने तिरंगा मार्च निकालकर मनाई जीत
📷 NRI Post Hindi Desk

झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के सामने पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे 1500 से अधिक अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दरअसल, नियुक्ति रद्द होने की सूचना से पहले अभ्यर्थियों के चेहरे पर निराशा छाई हुई थी और सुबह का माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद हाई कोर्ट के निर्णय की सूचना मिलते ही उत्साह का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के सामने ही खुशी का इजहार किया, कोई नाचने लगा तो कोई खुशी से उछलने लगा। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने हाथों में तिरंगा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रोजेक्ट भवन से तिरंगा मार्च निकाला, जो गोलचक्कर होते हुए वापस प्रोजेक्ट भवन तक पहुंचा। मार्च के बाद सभी ने फिर से एकत्र होकर न्यायालय का आभार प्रकट किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा था और यह सत्य की जीत है। कई अभ्यर्थी हाई कोर्ट में भी मौजूद थे, जहां उन्होंने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। अभ्यर्थी राजकुमार ने कहा कि तीन दिनों से धरने पर बैठने के बाद अब जाकर राहत मिली है, यह सभी के सामूहिक प्रयास का असर है। वहीं, आनंद कुमार ने कहा कि इस निर्णय से उनका उत्साह दोगुना हो गया है और अब उन्हें आज रात अच्छी नींद आएगी। धमेंद्र कुमार ने कहा कि वे अब फिर से ज्वाइन करेंगे और अपना काम जारी रखेंगे। नारायण महतो ने बताया कि नौकरी जाने की सूचना से पैरों तले जमीन खिसक गई थी, लेकिन अब राहत की सांस ली है। जावेद अंसारी ने कहा कि धरने में पूरी रात सड़क पर बीत रही थी, लेकिन आज के निर्णय के बाद सारी थकान दूर हो गई। इस फैसले से न केवल अभ्यर्थियों बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!