|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

झांसी में रेलवे श्वान प्रतियोगिता की रिहर्सल, 17 जोन के 70 प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया दम

झांसी में रेलवे सुरक्षा बल की अंतरक्षेत्रीय श्वान प्रतियोगिता की रिहर्सल गुरुवार को हुई, जिसमें देश के 17 जोन से आए 70 प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह छह बजे मैदान पर

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
झांसी में रेलवे श्वान प्रतियोगिता की रिहर्सल, 17 जोन के 70 प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाया दम
📷 NRI Post Hindi Desk

झांसी में रेलवे सुरक्षा बल की अंतरक्षेत्रीय श्वान प्रतियोगिता की रिहर्सल गुरुवार को हुई, जिसमें देश के 17 जोन से आए 70 प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह छह बजे मैदान पर पहुंचते ही श्वान कदमताल करते नजर आए और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत रिहर्सल के साथ हुई। रिहर्सल के दौरान ट्रैकर, स्निफर और नारकोटिक्स श्वानों ने अपनी-अपनी विशेषज्ञता के मुताबिक अभ्यास किया, जिसमें श्वानों के प्रशिक्षण, अनुशासन, गंध पहचानने की क्षमता और हैंडलर के साथ तालमेल को परखा गया। ट्रैकर श्वान गंध के आधार पर किसी व्यक्ति या वस्तु से जुड़े सुराग का पीछा करने में माहिर होते हैं, जबकि स्निफर श्वानों को विस्फोटक पदार्थों की गंध पहचानने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और रेलवे स्टेशन, ट्रेन, पार्सल, लगेज तथा संदिग्ध सामान की जांच में इनकी मदद ली जाती है। नारकोटिक्स श्रेणी के श्वानों को मादक पदार्थों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और यात्रियों के बैग, पार्सल तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच में इनका उपयोग होता है। प्रतियोगिता में शामिल श्वानों में डाबरमैन, लैब्राडोर, बेल्जियन मैलिनोइस और जर्मन शेफर्ड जैसी नस्लें भी हैं। वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन नस्लों की शारीरिक क्षमता, स्वभाव, प्रशिक्षण ग्रहण करने की योग्यता और काम के प्रति एकाग्रता इन्हें सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों के लिए उपयोगी बनाती है, हालांकि किसी श्वान की विशेषज्ञता केवल उसकी नस्ल से तय नहीं होती, बल्कि उसका विशेष प्रशिक्षण, अभ्यास और हैंडलर के साथ तालमेल भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 अक्टूबर को मण्डल रेल प्रबन्धक अनिरुद्ध कुमार करेंगे, जिसमें वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे, और यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर तक चलेगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!