झारखंड गौ सेवा आयोग ने राज्य के सभी 24 जिलों में गोवंश के संरक्षण के लिए 20-20 लाख रुपये का कॉर्पस फंड स्थापित किया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में किसी भी जिले में सड़क पर घूमते, दुर्घटनाग्रस्त या तस्करी के दौरान पकड़े गए गोवंश के चारा-पानी, चिकित्सा और देखभाल के लिए आर्थिक संकट आड़े न आए। प्रत्येक जिले को गोवंश संरक्षण हेतु 20 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे और इस फंड की निगरानी संबंधित जिले के उपायुक्त करेंगे। आवश्यकता के अनुसार राशि खर्च करके गोवंश के लिए तत्काल चारा, पानी, चिकित्सा और दूसरी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम सुनिश्चित किया जा सकेगा। अब गोवंश पकड़े जाने के बाद उनके भरण-पोषण के लिए अलग से राशि स्वीकृत होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। झारखंड गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि गौ सेवा आयोग की स्थापना करीब 17 वर्ष पूर्व हुई थी और लगातार प्रयासों के बाद राज्य के सभी 24 जिलों में 20-20 लाख रुपये के कॉर्पस फंड की व्यवस्था कराई गई है। पहले फंड के अभाव में पकड़े गए गोवंश के लिए चारा-पानी और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, अब इस व्यवस्था से आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सकेगी। धनबाद जैसे जिलों के लिए यह पहल इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां जीटी रोड के रास्ते गोवंश की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं और बड़ी संख्या में पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में रखना पड़ता है। राज्य में कुल 23 निबंधित गौशालाएं हैं, जिनमें दो धनबाद जिले में संचालित हैं। श्री गंगा गोशाला, कतरास के अनुसार बीते दो महीने में अकेले उनकी गोशाला में 150 से अधिक गोवंश लाए गए। 24 अगस्त को एक कंटेनर से 48 गोवंश पकड़े गए, जिनमें चार मृत मिले, जबकि 24 अक्टूबर को 22 और 29 अक्टूबर को 38 गोवंश पकड़े गए। इसके अलावा तेतुलमारी और मैथन टोल प्लाजा सहित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई हुई, जहां 23 अक्टूबर को 28 और 28 अक्टूबर को 24 गोवंश पकड़े गए। ऐसे में अब इन गोवंश के चारा-पानी की बेहतर ढंग से व्यवस्था हो सकेगी।
झारखंड के हर जिले में गोवंश के लिए 20 लाख का कॉर्पस फंड, अब चारा-पानी को नहीं तरसेंगे पशु
झारखंड गौ सेवा आयोग ने राज्य के सभी 24 जिलों में गोवंश के संरक्षण के लिए 20-20 लाख रुपये का कॉर्पस फंड स्थापित किया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में किसी भी जिले में सड़क पर घू
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



