लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करते हुए टैक्सी चालकों और किसानों के लिए दो बड़े और दूरगामी कदम उठाए। भारत टैक्सी के माध्यम से टैक्सी, दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर इस अभियान से जुड़ सकेंगे और उन्हें पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर को ग्यारह प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसकी कमान किन हाथों में है और अच्छा नेतृत्व ही सहकारिता को समृद्धि का माध्यम बना सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बना और अब इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टैक्सी, दोपहिया और तिपहिया चालकों के बारे में पहले कोई नहीं सोचता था, लेकिन अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे और पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा पाएंगे, जिससे वे निश्चिंत होकर जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी केवल यात्रियों को ढोने वाली टैक्सी नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की टैक्सी है जो भारत की गति को प्रगति में बदलने का काम करेगी। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में इसका संचालन शुरू किया गया है और लखनऊ एयरपोर्ट, लखनऊ मेट्रो तथा लखनऊ पुलिस समेत विभिन्न संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लाखों नौजवान दोपहिया वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित संगम तक पहुंचा रहे थे और संगम से रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डे तक पहुंचाने में भी उनका योगदान रहा, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से ग्रामीण बस सेवा को भी भारत टैक्सी की तर्ज पर आगे बढ़ाने को कहा और कहा कि इस मॉडल को आगे बढ़ाया गया तो लाखों नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को ग्यारह प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था, जिसे अब घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है, और खेती-बाड़ी तथा मशीनरी के लिए किसानों को पैसे की कमी न हो इसके लिए दीर्घकालिक ऋण की व्यवस्था की गई है। आगामी कुछ वर्षों में पांच लाख लघु और सीमांत किसानों को इसका लाभ देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो भारत खुशहाल होगा और सहकारिता क्षेत्र जितना मजबूत होगा, देश भी उतना ही मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद 86 लाख लघु और सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऋण माफ किए गए तथा दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा होने में करीब 50 वर्ष लगे और अर्जुन सहायक, बाणसागर तथा मध्य गंगा जैसी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया, जबकि पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में 24 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है और 16 लाख से अधिक निजी ट्यूबवेल वाले किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 122 चीनी मिलें चल रही हैं और इनमें 100 से अधिक मिलें चौथे दिन गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं, तथा पिछले नौ वर्षों में किसानों को 3.30 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने 29 चीनी मिलें बंद की थीं और इनमें से 21 को औने-पौने दाम पर बेच दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बीज से बाजार तक सुविधा देने के लिए काम किया गया, पै
टैक्सी चालकों को जीरो कमीशन और किसानों को छह प्रतिशत ब्याज पर ऋण, मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करते हुए टैक्सी चालकों और किसानों के लिए दो बड़े और दूरगामी कदम उठाए। भारत टैक्सी
NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




