|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टेक सेक्टर में छंटनी का तांडव जारी, एप्पल से लेकर उबेर तक की नौकरियों पर गिरी गाज

टेक जॉब मार्केट में इन दिनों लगातार झटकों का सिलसिला जारी है और कंपनियां अपनी वर्कफोर्स को घटाने में जुटी हैं। दरअसल, कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा दांव लगा रही हैं, जिसके चलते वे अपनी टी

NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टेक सेक्टर में छंटनी का तांडव जारी, एप्पल से लेकर उबेर तक की नौकरियों पर गिरी गाज
📷 NRI Post Hindi Desk

टेक जॉब मार्केट में इन दिनों लगातार झटकों का सिलसिला जारी है और कंपनियां अपनी वर्कफोर्स को घटाने में जुटी हैं। दरअसल, कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा दांव लगा रही हैं, जिसके चलते वे अपनी टीमों की पुनर्संरचना कर रही हैं। काम करने के तरीकों में बदलाव और हर संभव तरीके से लागत घटाने की कोशिशों के बीच सबसे ज्यादा असर इंसानी नौकरियों पर पड़ रहा है। 'लेऑफ्स.एफवाईआई' के आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्ष में अब तक 296 टेक कंपनियों ने 1,29,488 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते कुछ हफ्तों में ही एप्पल, उबेर, ओरेकल और पेपाल जैसे बड़े टेक दिग्गज भी छंटनी करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इन छंटनियों के पीछे की सबसे बड़ी वजह कंपनियों का एआई और ऑटोमेशन की ओर बढ़ता रुझान है, जिसके चलते पारंपरिक नौकरियों की मांग घट रही है। खबरों के मुताबिक, एप्पल ने पिछले महीने सिरी, विजन प्रो और संबंधित सॉफ्टवेयर टीमों से 200 से अधिक कर्मचारियों को हटाया है। कंपनी विजन प्रो में अपने गेमिंग डिपार्टमेंट को लगभग बंद कर रही है और सिरी को नए एआई आर्किटेक्चर के इर्द-गिर्द दोबारा तैयार कर रही है, जिसके लिए अलग तरह की विशेषज्ञता की जरूरत है। वहीं, कैब सेवा देने वाली कंपनी उबेर ने भी सितंबर के पहले हफ्ते में बड़ी छंटनी की घोषणा की है। उबेर अपनी वैश्विक वर्कफोर्स का लगभग दस प्रतिशत यानी करीब 3,300 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने जा रही है, जो महामारी के बाद से उसकी सबसे बड़ी छंटनी होगी। उबेर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने अपने इंटरनल मेमो में कहा है कि कंपनी प्रबंधन की परतों को हटाकर टीमों को सुव्यवस्थित कर रही है और अपनी वैश्विक रणनीति में बदलाव कर रही है। इस छंटनी से बचाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी भविष्य की तकनीकों जैसे एआई और स्वचालित गाड़ियों में निवेश के लिए करेगी। इसके अलावा, पेपाल ने भी अपनी वैश्विक पुनर्संरचना प्रक्रिया के तहत भारत में नौकरियां घटाई हैं। पेपाल ने स्पष्ट किया है कि अगस्त के अंत तक भारत की टीम से लगभग 220 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, जो कुल वर्कफोर्स का करीब चार प्रतिशत है। कंपनी के मुताबिक, ये बदलाव उसके बहु-वर्षीय परिवर्तन का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक कामकाज को सरल बनाना है। वहीं, ओरेकल के बारे में रिपोर्ट्स हैं कि वह छंटनी के एक और बड़े दौर की तैयारी कर रही है और वैश्विक स्तर पर 7,000 से 10,000 के बीच नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। ओरेकल इस समय एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च कर रही है, जिससे लागत पर नियंत्रण उसकी प्राथमिकता बन गया है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!