|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जजों ने घंटों की कोशिश, बच्चे के भविष्य ने भावुक किया लोक अदालत का माहौल

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए जजों ने घंटों तक प्रयास किया और दंपती को बच्चे के भविष्य की अहमियत समझाई। इस मामल

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जजों ने घंटों की कोशिश, बच्चे के भविष्य ने भावुक किया लोक अदालत का माहौल
📷 NRI Post Hindi Desk

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए जजों ने घंटों तक प्रयास किया और दंपती को बच्चे के भविष्य की अहमियत समझाई। इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत मोहन शर्मा के साथ स्वयं कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू तथा अन्य जजों ने दंपती को लंबे समय तक समझाया और दोनों पक्षों के बीच स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया। जजों ने कहा कि वैवाहिक विवाद में सबसे अधिक पीड़ा नाबालिग बच्चे को झेलनी पड़ती है, इसलिए बच्चे का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी संवेदनशीलता के साथ अदालत ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए टूटते रिश्ते को जोड़ने की कोशिश की। अदालत में दोनों पक्षों के साथ लंबे समय तक बातचीत की गई और इस पूरी कार्यवाही के दौरान लोक अदालत का माहौल भावुक हो गया। लंबी बातचीत के बाद दंपती ने आपसी सहमति से समाधान के लिए कुछ और समय मांगा। इस पहल के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से अपील की कि उन्हें अपनी असल समस्याएं जजों के सामने खुलकर रखनी चाहिए, तभी उनका उचित समाधान निकाला जा सकता है। शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और चंडीगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसके लिए 14 बेंच गठित की गई थीं। बड़ी संख्या में लोग अपने लंबित मामलों का निपटारा करवाने के लिए लोक अदालत में पहुंचे। लोक अदालत में आपराधिक समझौता योग्य मामलों, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, मध्यस्थता, दीवानी मामलों और ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। कुल 30,145 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया और 18,48,13,828 रुपये की राशि पर समझौता हुआ। अधिकारियों ने लोक अदालत को त्वरित एवं किफायती न्याय का प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों से विवादों का समाधान इसके जरिये करने की अपील की। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की विभिन्न बेंचों ने 30,145 से अधिक मामलों का निपटारा किया, जिनमें प्री-लिटिगेशन मामले, लंबित मुकदमे और ट्रैफिक चालान शामिल रहे। नियमित बेंचों और स्थायी लोक अदालत ने 20,230 प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया, जिनमें 16.38 लाख रुपये की राशि शामिल रही। राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग, चंडीगढ़ ने 62 और डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ ने 10 मामलों का निपटारा किया, जिनमें 7.79 करोड़ रुपये की राशि शामिल रही।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!