|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टाटा नेक्सॉन के अगले अवतार की टेस्टिंग शुरू, बदल जाएगा एसयूवी का पूरा डिजाइन

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय एसयूवी नेक्सॉन को लोग काफी पसंद करते हैं और अब कंपनी इस कार के नए वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों में कार के अपडेटेड अवतार को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है,

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टाटा नेक्सॉन के अगले अवतार की टेस्टिंग शुरू, बदल जाएगा एसयूवी का पूरा डिजाइन
📷 NRI Post Hindi Desk

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय एसयूवी नेक्सॉन को लोग काफी पसंद करते हैं और अब कंपनी इस कार के नए वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों में कार के अपडेटेड अवतार को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिसके दौरान टेस्टिंग वाहन कैमोफ्लॉज से ढका हुआ था। पहले भी कार की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें इसके लुक की काफी जानकारी मिली थी। ताजा स्पाई शॉट्स में कार के एक्सटीरियर प्रोफाइल का साफ नजर आने वाला व्यू दिखाई देता है, खासकर रियर सेक्शन जिसे पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है। टाटा ने नेक्सॉन को वर्ष 2017 में लॉन्च किया था और तब से अब तक कार को कई अपडेट्स मिले हैं, जिनमें बहुत कुछ बदला गया है। भले ही कार की स्टाइलिंग और फीचर्स में बीते वर्षों में कई अपडेट्स हुए हों, लेकिन कार का बेसिक स्ट्रक्चर लगभग वैसा ही रहा है, और अब नेक्स्ट जेन नेक्सॉन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी कार के बॉडी स्ट्रक्चर और प्रोपोर्शन में कई बदलाव कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान कार कैमोफ्लॉज से ढकी होने के बावजूद इसके डिजाइन का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। नई नेक्सॉन में ज्यादा अपराइट और स्कॉयर जैसा लुक मिलेगा, और मौजूदा नेक्सॉन के मुकाबले इसकी रूफलाइन ज्यादा फ्लैट होगी। वहीं रियर सेक्शन एक कूपे जैसे डिजाइन में आ सकता है। नेक्स्ट जेन नेक्सॉन में टाटा रियर सीट्स पर हेडरूम को बेहतर कर सकती है, और साइड प्रोफाइल से भी यह एसयूवी कूपे जैसी शेप में नजर आती है। इसके अलावा डोर और ग्लासहाउस को भी रिडिजाइन किया जा सकता है, जबकि टेलगेट मौजूदा नेक्सॉन के मुकाबले ज्यादा ऊंचा लग रहा है। रियर विंड स्क्रीन बड़ी दिख रही है और इसके साथ वाइपर भी मौजूद है। टेस्टिंग के दौरान कार पर रूफ स्पॉयलर भी देखा जा सकता है। स्पाई शॉट्स में एक और महत्वपूर्ण चीज नजर आई है और वह है कार में फ्यूल फिलर कैप की लोकेशन, जो नई नेक्सॉन में डोर हैंडल के बराबर में आ गया है, जबकि मौजूदा मॉडल में यह डोर हैंडल से नीचे मिलता है। नई रूफ लाइन, अपराइट रियर प्रोफाइल और बदले हुए बॉडी प्रोपोर्शन यह दिखाते हैं कि टाटा सिर्फ फेसलिफ्ट वाले बदलाव नहीं कर रही है, बल्कि एक नए अवतार की तैयारी कर रही है। इंटीरियर की बात करें तो स्पाई शॉट्स में कार के अंदरूनी हिस्से की झलक भी दिखती है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील, इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे बहुत से कंपोनेंट मौजूदा नेक्सॉन वाले ही मिल सकते हैं। प्रोडक्शन के नजदीक आने पर इससे जुड़ी दूसरी डिटेल्स भी देखने को मिल सकती हैं। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन ही मिलेगा, जो मौजूदा नेक्सॉन में आता है, और सीएनजी भी कार का हिस्सा बन रहेगा। वहीं नेक्सॉन ईवी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह कार अगले साल यानी 2027 में लॉन्च होगी, जिससे भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!