भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर टाटा नेक्सन की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान हाल में ही इस एसयूवी को देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान हाल में देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका हुआ था, लेकिन इसके डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के रियर को पंच की तरह अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ ऑफर किया जा सकता है। एसयूवी में रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना और नई जगह पर फ्यूल फिलर कैप को दिया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन को दिया जाएगा। इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जाएगा। टाटा की ओर से अभी औपचारिक तौर पर नई नेक्सन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है। भारतीय बाजार में नेक्सन को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, किया साइरस और महिंद्रा एक्सयूवी थ्रीएक्सओ जैसी एसयूवी के साथ होता है।
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट फिर टेस्टिंग में दिखी, जानिए क्या होंगे बदलाव और कब तक हो सकती है लॉन्च
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर टाटा नेक्सन की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





