|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टाटा स्टील की कैंटीनों में नई व्यवस्था के पहले दिन ही नाश्ता समय पर नहीं पहुंचा, कर्मचारियों में भारी नाराजगी

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार सुबह कैंटीन व्यवस्था चरमरा गई। दरअसल, प्रबंधन द्वारा लागू की गई नई कैंटीन व्यवस्था के पहले ही दिन कई कैंटीनों और ट्राली प्वाइंट पर सुबह साढ़े दस बजे तक नाश्ता

NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टाटा स्टील की कैंटीनों में नई व्यवस्था के पहले दिन ही नाश्ता समय पर नहीं पहुंचा, कर्मचारियों में भारी नाराजगी
📷 NRI Post Hindi Desk

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार सुबह कैंटीन व्यवस्था चरमरा गई। दरअसल, प्रबंधन द्वारा लागू की गई नई कैंटीन व्यवस्था के पहले ही दिन कई कैंटीनों और ट्राली प्वाइंट पर सुबह साढ़े दस बजे तक नाश्ता नहीं पहुंचा, जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनमें नाराजगी देखी गई। नाश्ता समय पर न मिलने से कुछ कर्मचारी गेट पास लेकर प्लांट से बाहर चले गए। वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के कई कमेटी मेंबरों ने भी इस अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के लिए 15 बड़े कैंटीन और 104 ट्राली प्वाइंट हैं। पहले करीब अस्सी प्रतिशत कैंटीनों की जिम्मेदारी शौर्य इन और शेष बीस प्रतिशत की जिम्मेदारी सीएसएस एजेंसी के पास थी। अब प्रबंधन ने दोनों एजेंसियों के बीच कैंटीनों की जिम्मेदारी पचास-पचास प्रतिशत बांट दी है और यह नई व्यवस्था पंद्रह अक्टूबर से लागू की गई। हालांकि, पहले ही दिन इसका असर नाश्ते की आपूर्ति पर साफ दिखाई दिया। बताया जाता है कि एक अक्टूबर को आयोजित टाटा स्टील के मासिक कार्यक्रम 'एमडी आनलाइन' में एक कर्मचारी ने कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठाया था। कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन को बताया था कि कैंटीनों में कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिल रहा है, कई जगह खाना ठंडा मिलता है, जबकि कुछ कैंटीनों में भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं रहती। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीवी नरेंद्रन ने संबंधित अधिकारियों को कैंटीन व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रबंधन के अधिकारी सक्रिय हुए और प्रोक्योरमेंट विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। लेकिन जिम्मेदारी के नए बंटवारे के पहले ही दिन नाश्ते की आपूर्ति प्रभावित होने से कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई। एलडी-3, एलडी-2, स्लैब कास्टर समेत कई कैंटीनों और ट्राली प्वाइंट पर नाश्ता समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई है। इससे कर्मचारी यह सोचकर भी परेशान हैं कि दोपहर का भोजन निर्धारित समय पर मिलेगा या नहीं, क्योंकि प्लांट में लंच का समय तय है और उत्पादन कार्य के बीच कर्मचारियों के लिए उसी अवधि में भोजन उपलब्ध होना जरूरी है। इस मामले को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के वाट्सएप ग्रुप में भी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई गईं और कमेटी मेंबरों से लेकर कर्मचारियों तक के बीच नई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां आपूर्ति व्यवस्था में कितनी जल्दी सुधार करती हैं, ताकि कर्मचारियों को समय पर नाश्ता और भोजन मिल सके।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!