|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

टप्पू ने महादेव से मांगा घर, नागेश्वर में की पूजा तो पूरी हुई मनोकामना

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए भव्य गांधी ने ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के दर्शन किए हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, पूजा पाठ की और म

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए भव्य गांधी ने ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के दर्शन किए हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, पूजा पाठ की और मंदिर की परिक्रमा भी की। भव्य ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह शिव कैलाशों के वासी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। भव्य गांधी ने बताया कि नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की बहुत मान्यता है और वह किस खास इरादे से इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी की तरह वह भी यहां अपना घर बनाने के खास इरादे से आए हैं। उनके मुताबिक उनकी मम्मी हमेशा कहती हैं कि घर एक ही बार बनता है। हालांकि भव्य ने यह भी माना कि ऐसा कहना नहीं चाहिए क्योंकि नजर लग जाती है। लेकिन भव्य के साथ कुछ अलग हुआ। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकले, उन्हें लगा कि उनकी मनोकामना बहुत ही जल्द पूरी होने वाली है। भव्य ने नागेश्वर मंदिर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें इनके चरणों में सही दिशा मिल गई। हर हर महादेव का हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि हर किसी की मुराद पूरी हो। बता दें कि भव्य की यह यात्रा दरअसल एक ब्रांड शूट थी, लेकिन उनके घर बनाने का सपना फैंस के दिलों को छू गया। यूजर्स ने प्रमोशन को दरकिनार करते हुए कहा कि उनकी ये आध्यात्मिक यात्रा हमेशा सुकून और सकारात्मकता से भरी रहे। किसी ने कहा कि टप्पू कितना समझदार हो गया है, घर बनाने चला है, बापूजी और जेठालाल बहुत खुश होंगे। कुछ यूजर्स ने कहा कि वह अपना घर जरूर बनाएंगे। गौरतलब है कि 29 साल के भव्य ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बचपन के टप्पू का किरदार निभाया था और वो 9 साल तक इस शो से जुड़े रहे। लेकिन फिर 2017 में उन्होंने और मौके तलाशने के लिए इस शो को अलविदा कह दिया। अब भव्य गुजराती फिल्मों का हिस्सा बने नजर आते हैं। बीच में तारक मेहता शो में उनकी वापसी की भी खबरें उड़ी थीं, लेकिन वो महज अफवाह निकली। उनके शो से एग्जिट लिए भी 9 साल हो चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें टप्पू के नाम से ही जानते हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!