|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ट्रंप के 'तबाही' की धमकी के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तीन घंटे चली हाई लेवल बैठक, कुशनर-विटकॉफ ने की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को कोई समझौता न होने पर 'पूरी तरह तबाह' करने की धमकी दी थी, लेकिन इस दावे के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक हाई लेवल बैठक होने की खबर सा

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रंप के 'तबाही' की धमकी के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तीन घंटे चली हाई लेवल बैठक, कुशनर-विटकॉफ ने की मुलाकात
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को कोई समझौता न होने पर 'पूरी तरह तबाह' करने की धमकी दी थी, लेकिन इस दावे के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक हाई लेवल बैठक होने की खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल हुए ट्रंप ने मंगलवार को खुद जानकारी दी कि अमेरिकी अधिकारियों और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक हुई है। अमेरिका की ओर से इस बैठक में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जैसे अमेरिकी अधिकारी शामिल थे। इस बैठक को लेकर ट्रंप ने बताया कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ईरान डील पर मीडिएटर्स से मिले और बहुत सी चीजें बहुत अच्छे से काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये बैठक बहुत अच्छी रही और ये अभी एक घंटा पहले खत्म हुई है तथा करीब तीन घंटे तक चली। उधर, ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, ये बैठक अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ की रिक्वेस्ट पर हुई, जिसमें ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हुए। ईरानी मीडिया का दावा है कि बैठक के दौरान ईरान की ओर से होर्मुज को पूरी तरह से खोलने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी गईं। इन शर्तों में नौसैनिक नाकाबंदी को तुरंत हटाना, जमे हुए ईरानी फंड को तुरंत जारी करना और सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना शामिल था। इससे पहले यूएन महासभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा था कि उसके पास अब दो ही रास्ते हैं। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें एक बड़ा फैसला लेना है कि क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जो उन्हें एक महान देश के रूप में फिर से खड़े होने का मौका दे, या फिर वह इस्लामिक गणराज्य को तुरंत तबाह कर दें, ताकि वो दोबारा लोगों और देशों को बर्बाद न कर सकें। ट्रंप ने ये भी आरोप लगाया था कि ईरान अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों तक होर्मुज को खोलने के समझौते को टालने की कोशिश कर रहा है। वहीं, ट्रंप के इस भाषण के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल के ज्यादातर सदस्य विरोध के रूप में हॉल से बाहर चले गए थे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे ईरानी डेलिगेशन और अमेरिकी अधिकारियों की यह हाई लेवल मीटिंग तीन घंटे तक चली, जिसे दोनों पक्षों ने अहम बताया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!