अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' का दावा किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन नहीं करने की अपील की। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट एक्सियोस के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एनर्जी सीजफायर के ऐलान की जानकारी उनके लिए भी नई थी। जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस एनर्जी सीजफायर के लिए सहमत होता है, तो यूक्रेन भी इसके लिए सहमत होगा। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि अगर मॉस्को यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है। शनिवार को ट्रंप ने रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने जेलेंस्की से हमले रोकने को कहा था। ट्रंप ने यह भी कहा था कि यूक्रेन को अपना नेता बदल लेना चाहिए, क्योंकि जेलेंस्की ने मॉस्को के साथ समझौते के कई मौके गंवा दिए हैं। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी में डीजल कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले यह ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक चुनौती बन गई है। जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेन रूसी रिफाइनरियों पर हमले तभी रोकने के लिए तैयार है, जब मॉस्को भी यूक्रेन के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद करे। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी समझौते के साथ 'रियल गारंटी' होनी चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, 'यूरोप में युद्ध की असली वजह रूस है और सिर्फ रूस है।' उन्होंने कहा कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले आज से ही रोके जा सकते हैं, लेकिन पुतिन ऐसा नहीं करना चाहते। शनिवार को जेलेंस्की ने रूस के साथ ट्रंप की डीजल सप्लाई डील पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इससे यूक्रेन पर मॉस्को के हमलों को बढ़ावा मिलेगा।
ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन के बीच हुआ 'एनर्जी सीजफायर', जेलेंस्की बोले- मुझे तो खुद भी नहीं पता था
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' का दावा किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्ष
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





