अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका इस जंग को जल्द जीत लेगा और यह लड़ाई बहुत तेजी से खत्म हो सकती है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जंग में जीत के बाद गैस की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई खत्म कराने के लिए मध्यस्थों के जरिए बातचीत की कोशिश हो रही है। सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने जंग खत्म कराने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों से बातचीत की है, हालांकि उन्होंने इस बातचीत के नतीजे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि मेरे हिसाब से हम जीतेंगे और यह किसी न किसी तरह होगा तथा यह सब काफी जल्दी हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के जंग जीतने के बाद जल्द ही गैस की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी। इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सामने सात दिन का प्रस्ताव रखा था, जिसमें ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत फिर शुरू करने को तैयार था। इसके बदले ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देने और लेबनान को शामिल करते हुए युद्धविराम लागू करने की मांग रखी थी। हालांकि, ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर से बमबारी शुरू हो सकती है। ऐसे में जंग जल्द खत्म होने के ट्रंप के दावे के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में यह जंग किस करवट बैठती है। गैस की कीमतों में गिरावट का दावा भी आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है, लेकिन विशेषज्ञ इसे लेकर सतर्क भी हैं क्योंकि जंग के नतीजे अभी तय नहीं हैं।
ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान संग जंग जल्द खत्म कर जीतेंगे अमेरिका, गैस की कीमतें आएंगी नीचे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका इस जंग को जल्द जीत लेगा और यह लड़ाई बहुत तेजी से खत्म हो सकती है। ट्रंप ने यह भी
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





