|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ट्रांस हिंडन की बिजली व्यवस्था होगी चकाचक, 123 करोड़ की डीपीआर मुख्यालय भेजी, दो माह में शुरू होंगे कार्य

ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विद्युत निगम अब इस पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए 123 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। निगम ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रांस हिंडन की बिजली व्यवस्था होगी चकाचक, 123 करोड़ की डीपीआर मुख्यालय भेजी, दो माह में शुरू होंगे कार्य
📷 NRI Post Hindi Desk

ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विद्युत निगम अब इस पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए 123 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। निगम ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर पश्चांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय को भेज दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के पास होते ही अगले लगभग दो माह में जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत नंदग्राम में 20 एमवीए क्षमता का एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में जगह-जगह 250 केवीए के 188 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पांच अलग-अलग क्षेत्रों में 33 केवी की करीब 20 किलोमीटर लंबी नई लाइनें बिछाई जाएंगी। पुरानी और जर्जर हो चुकी 11 केवी और एलटी लाइनों तथा बिजली के खंभों को भी बदला जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बुधवार को साहिबाबाद साइट-चार, मेरठ औद्योगिक क्षेत्र, आनंद औद्योगिक क्षेत्र और राजेंद्र नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए। उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली बिजली कटौती के कारण बताए और सुधार के लिए आवश्यक कार्यों की जानकारी दी। निगम इन सुझावों को भी अपनी कार्ययोजना में शामिल करेगा। बता दें कि इससे पहले बिजनेस प्लान 2026-27 के पार्ट-वन के तहत करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहे हैं, जिनमें से अभी तक 32 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। विद्युत नगरीय वितरण मंडल-तृतीय के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बड़ी योजना के पूरा होने के बाद ट्रांस हिंडन के वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, इंदिरापुरम, मोहननगर, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, लाजपत नगर और डेल्टा कॉलोनी समेत सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!