|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बीच जानिए उनकी पढ़ाई का सच, पहली फिल्म से क्या है कनेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्शन फिल्मों, शानदार डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वह एक बार फिर चर्चा म

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बीच जानिए उनकी पढ़ाई का सच, पहली फिल्म से क्या है कनेक्शन
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्शन फिल्मों, शानदार डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस बीच उनके फैंस उनकी निजी जिंदगी और पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी जानना चाहते हैं। आखिर टाइगर श्रॉफ ने कहां से पढ़ाई की और फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उनकी पढ़ाई का सफर कैसा रहा, यह सवाल अब लोगों के मन में उठ रहा है। बता दें कि जुहू में उनकी गाड़ी पर अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी थीं, जिसमें उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, हालांकि उन्हें थोड़ी चोट आई है। अब इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और हमले का कारण लॉरेंस गैंग ने यह बताया कि उन्होंने एक्टर सलमान खान के साथ काम करने को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने यह बात नहीं मानी, जिसके बाद से उन पर हमला किया गया है। इस घटना के बाद अब उनके शिक्षा के बारे में भी चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 में मुंबई में हुआ था और वह जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन वह आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, जिसके पीछे भी एक बड़ी वजह है। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में अपने एक्शन और डांस के लिए पहचाने जाते हैं और उन्होंने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर ने स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वीं पास करने के बाद उन्हें अपनी पहली फिल्म मिल गई थी और फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित किया। इस तरह साफ है कि टाइगर की पहली फिल्म और उनकी पढ़ाई के बीच सीधा कनेक्शन है, क्योंकि 12वीं के बाद मिली फिल्म ने उनकी आगे की पढ़ाई का रास्ता बदल दिया और उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना चुना।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!