|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर हमले का सच: पहला निशाना थे आमिर खान, तीन बार की रेकी, जानें पूरी साजिश

मुंबई पुलिस की जांच में टाइगर श्रॉफ पर हुए शूटआउट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 अक्टूबर की शाम सात बजे जुहू नरसी पार्क के बाहर गोलियां चलने से पहले शूटरों का पहला न

NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मुंबई पुलिस की जांच में टाइगर श्रॉफ पर हुए शूटआउट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 अक्टूबर की शाम सात बजे जुहू नरसी पार्क के बाहर गोलियां चलने से पहले शूटरों का पहला निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि आमिर खान थे। इसके लिए तीनों शूटर करीब एक महीने तक मुंबई में रहे और आमिर खान के घर की तीन बार रेकी भी की। लेकिन जब आमिर खान को निशाना बनाना मुश्किल लगा, तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को टारगेट कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस साजिश का सबसे बड़ा मकसद यही था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग मुंबई में अपना दबदबा कायम करना चाहता है और फिल्म इंडस्ट्री को डराकर पैसे वसूलना चाहता है। यही वजह 23 अक्टूबर को तीन आरोपियों जतिन पांचाल, समीर खतरी और अंकित खटक की पुलिस रिमांड के लिए दायर एप्लीकेशन में भी दर्ज की गई है। बता दें कि सलमान खान 2018 से ही लॉरेंस गैंग का सबसे बड़ा टारगेट रहे हैं, लेकिन उनके घर के बाहर शूटआउट, करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या और कड़ी सुरक्षा के चलते गैंग को लगा कि अब सलमान तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। इसी कारण उसने मुंबई में दहशत फैलाने के लिए किसी और को निशाना बनाने की साजिश रची। पूछताछ में तीनों शूटरों ने यह भी खुलासा किया कि शूटआउट के बाद जैसे ही उनके चेहरे टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज में दिखने लगे, उनके आका ने न्यूज चैनल देखते हुए मैसेजिंग ऐप पर रेहान को संदेश भेजा कि चेहरे टीवी पर आ चुके हैं, फौरन निकलो। इसके बाद आका लगातार न्यूज चैनल देखकर शूटरों को पुलिस की मूवमेंट की जानकारी देता रहा, यहां तक कि अंधेरी पुलिस चौकी से बाइक बरामद होने और अंधेरी स्टेशन तक पहुंचने की खबर भी उसी के जरिए मिली। इसी सूचना के बाद शूटरों ने बोरीवली से ट्रेन छोड़ दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए कैब से सूरत जाने का फैसला किया। सूरत में देर रात लंबी दूरी की बस न मिलने पर मजबूरी में वे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार हो गए, जहां बाद में कोटा में तीनों को पकड़ लिया गया। इससे पहले तीनों शूटर मुंबई में बांद्रा के एक होटल के रूम नंबर 201 में फर्जी आधार कार्ड पर ठहरे थे और 18 अक्टूबर की शाम सवा चार बजे वहीं से जुहू नरसी पार्क के लिए निकले थे। गौरतलब है कि 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से पोस्ट और ऑडियो मैसेज जारी कर आमिर खान को उनकी तीसरी शादी को लेकर धमकी दी गई थी, और उसी पोस्ट की तारीख और टाइगर श्रॉफ पर हमले की तारीख दोनों 18 तारीख थीं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!