|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ट्रेन से लाए गए थे हथियार, 2 महिलाओं समेत 4 और गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुणाल (21), सुमित (19), राधा

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ट्रेन से लाए गए थे हथियार, 2 महिलाओं समेत 4 और गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन चारों को अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस की व्यवस्था की थी। उसने राधा और बबीता को हथियार लेकर मुंबई भेजा। फायरिंग के बाद ये दोनों महिलाएं दिल्ली वापस लौट रही थीं, जिन्हें 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें मुंबई पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क और पूरी साजिश की जांच कर रही है। घटना 18 अक्टूबर की शाम जुहू में हुई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे थे। उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!