|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दिल्ली से चार और गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान के कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार और आरोपियों को पकड़

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दिल्ली से चार और गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान के कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार और आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए इन चार आरोपियों में कुणाल, सुमित, राधा और बबिता शामिल हैं। कुणाल की उम्र 21 साल, सुमित की 19 साल तथा राधा और बबिता की उम्र 23-23 साल बताई जा रही है। चारों आरोपी 21 अक्टूबर की देर रात करीब 1 बजे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पहुंचे, जिसके बाद उन्हें शुरुआती पूछताछ के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर ले जाया गया। मुंबई पहुंचने के बाद दोनों महिला आरोपियों, राधा और बबिता, को रात करीब 2 बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन स्थित महिला लॉकअप में शिफ्ट किया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में उन्हें रखा गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को लेकर आगे की प्रक्रिया चल रही है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है और एंटी एक्सटॉर्शन सेल उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। इससे पहले इस मामले में राजस्थान के कोटा से भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें कोर्ट ने 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि कोटा और दिल्ली से पकड़े गए लोगों के बीच क्या कनेक्शन है, और पुलिस दोनों जगहों से गिरफ्तार आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इस पूछताछ के जरिए मामले में उनकी भूमिका, आपसी संपर्क और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं, जैसे फायरिंग की साजिश में किसकी क्या भूमिका थी, कोटा और दिल्ली से पकड़े गए लोगों के बीच किस तरह का संपर्क था और इस घटना के पीछे असल मकसद क्या था। इन सवालों के जवाब जांच और पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!