|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टूटे चावल के निर्यात पर फिर लग सकता है ब्रेक, कीमतें 360 डॉलर प्रति टन के पार

भारत में टूटे चावल की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल तथा पोल्ट्री फीड उद्योगों से बढ़ती मांग के बीच इसके निर्यात पर फिर से रोक लगने की आशंका जताई जा रही है। इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन यानी आईआरईएफ ने कह

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टूटे चावल के निर्यात पर फिर लग सकता है ब्रेक, कीमतें 360 डॉलर प्रति टन के पार
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत में टूटे चावल की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल तथा पोल्ट्री फीड उद्योगों से बढ़ती मांग के बीच इसके निर्यात पर फिर से रोक लगने की आशंका जताई जा रही है। इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन यानी आईआरईएफ ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में टूटे चावल की कीमत 360 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गई है। इथेनॉल बनाने वाली कंपनियों, पोल्ट्री फीड इंडस्ट्री और विदेशी खरीदारों की बढ़ती मांग से कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर को देश में टूटे चावल की औसत थोक कीमत 3,036 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि 10 अक्टूबर को यह 2,883 रुपये प्रति क्विंटल थी। यानी तीन सप्ताह से कुछ अधिक समय में कीमत 5.3 प्रतिशत बढ़ गई। सितंबर 2026 में टूटे चावल की थोक महंगाई दर सालाना आधार पर 5.38 प्रतिशत रही, जो अगस्त में 4.37 प्रतिशत थी। आईआरईएफ के डायरेक्टर जनरल विनोद कौल ने कहा कि टूटे चावल की कीमतों में तेजी पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि एथनॉल उत्पादन और पोल्ट्री फीड जैसे उद्योगों में इसकी मांग बढ़ रही है और घरेलू उद्योगों तथा निर्यात बाजार के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा से इसकी उपलब्धता और कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह रुझान जारी रहा तो सरकार इसके निर्यात पर फिर प्रतिबंध लगा सकती है। देश में पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का कार्यक्रम बढ़ने से अनाज की मांग बढ़ी है, जिसमें टूटे चावल, मक्का और भारतीय खाद्य निगम के अतिरिक्त चावल का इस्तेमाल होता है। सरकार ने इथेनॉल बनाने के लिए भारतीय खाद्य निगम के अतिरिक्त चावल के इस्तेमाल की अनुमति दी है, हालांकि निजी डिस्टिलरी कंपनियां खुले बाजार से भी चावल खरीदती हैं, जिससे पोल्ट्री फीड कंपनियों और निर्यातकों के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। सरकार ने घरेलू उपलब्धता और कीमतों को देखते हुए सितंबर 2022 में टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जो 7 मार्च 2025 तक लागू रहा, और इसके बाद निर्यात को फिर से फ्री कैटेगरी में शामिल कर दिया गया। आईआरईएफ के मुताबिक, 2025-26 में देश में चावल का रिकॉर्ड 15.40 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल उत्पादन 15.01 करोड़ टन था और भारत ने इस दौरान करीब 2.15 करोड़ टन चावल का निर्यात भी किया। हालांकि संगठन का कहना है कि कुल चावल का उत्पादन अधिक होने का मतलब यह नहीं है कि टूटे चावल की उपलब्धता भी पर्याप्त होगी। फेडरेशन ने निर्यातकों को नए सौदे करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है और सरकार से कहा है कि निर्यात पर कोई भी प्रतिबंध लगाने से पहले उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत की जाए तथा पहले से किए गए निर्यात सौदों को पूरा करने के लिए उचित समय दिया जाए। गौरतलब है कि अब तक चावल के निर्यात को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह की कोई घोषणा या चर्चा नहीं हुई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!