|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टेस्ला की उड़ने वाली कार का अनावरण, हवा में उछलकर सड़क पर नहीं चल पाएंगे आप

टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर कार को अनवील कर दिया है, जिसमें कई थ्रस्टर दिए गए हैं और इनकी मदद से यह कार हवा में कई करतब कर सकती है। कंपनी ने कार के इन तमाम क्षमताओं को एक ऑनलाइन इवेंट में दिखाया है, लेक

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टेस्ला की उड़ने वाली कार का अनावरण, हवा में उछलकर सड़क पर नहीं चल पाएंगे आप
📷 NRI Post Hindi Desk

टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर कार को अनवील कर दिया है, जिसमें कई थ्रस्टर दिए गए हैं और इनकी मदद से यह कार हवा में कई करतब कर सकती है। कंपनी ने कार के इन तमाम क्षमताओं को एक ऑनलाइन इवेंट में दिखाया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये कार हकीकत बन पाएगी या सिर्फ वीडियो तक ही सीमित रहेगी। यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आखिरी बार जब एलॉन मस्क की कंपनी ने रोडस्टर पेश की थी, तो वो आज तक सड़कों पर उतर नहीं पाई है। मस्क ने 2017 में रोडस्टर का पहला कॉन्सेप्ट पेश किया था, जो आज तक प्रोडक्शन में नहीं पहुंच पाया है, और अब उन्होंने नई कार दिखाई है जिसकी उड़ने की क्षमताओं ने खूब चर्चा बटोरी है। अगर आपको भी लगता है कि इस कार को आप खरीद सकते हैं, तो पहले कुछ बातों को समझना जरूरी है। सबसे पहला सवाल यह है कि क्या आप इस कार को चला सकते हैं, क्योंकि अभी तक इस तरह की कोई कार बनी नहीं है और इसकी सड़क पर कोई वैधता नहीं है। यानी आप इसे खरीद लें तो भी सामान्य सड़कों पर चला नहीं सकते हैं। इस कार का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है और कार तीन वेरिएंट्स में आएगी, जिसके साथ कार से जुड़े टर्म्स एंड कंडीशन्स भी आते हैं। कार का टॉप मॉडल यानी रॉकेट वेरिएंट फिलहाल सड़क पर चलाने के लिए वैध नहीं है, ये कंपनी ने खुद बताया है। इस कार को रिजर्व करने के लिए आपको तुरंत पांच हजार डॉलर देने होंगे और इसके बाद दो लाख पैंतालीस हजार डॉलर अगले दस दिनों में देने होंगे। इस तरह आपको कुल दो लाख पचास हजार डॉलर यानी लगभग दो करोड़ सैंतीस लाख रुपये खर्च करने होंगे कार को रिजर्व करने के लिए। चूंकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है, तो ये भी साफ नहीं है कि ये कार किस कीमत पर आएगी। टेस्ला ने अपने टर्म्स एंड कंडीशन्स में साफ किया है कि कंपनी अभी इसकी सटीक कीमत नहीं बता सकती है, यानी ये ढाई लाख डॉलर कार की कीमत नहीं बल्कि सिर्फ रिजर्वेशन अमाउंट है। तीसरा सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये कार कब तक मिलेगी। वैसे तो टेस्ला ने बताया है कि इसका प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा, लेकिन कंपनी ने टर्म्स एंड कंडीशन्स में ये भी लिखा है कि वे कन्फर्म नहीं कर सकते हैं कि कंज्यूमर्स को कब तक ये कार मिलेगी। 2017 में जब टेस्ला रोडस्टर दिखाई गई थी, तो लोगों ने पचास हजार डॉलर तक इसे रिजर्व करने के लिए खर्च किए थे और उस वक्त कंपनी ने बताया था कि कार का प्रोडक्शन 2020 में शुरू होगा, लेकिन ये कार कभी बनी ही नहीं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!