|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च

टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट की, जो इसी महीने यानी 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। कंपनी ने इस कार का प

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च
📷 NRI Post Hindi Desk

टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट की, जो इसी महीने यानी 25 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। कंपनी ने इस कार का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिससे ग्राहकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस कार में कई सारे अपडेट्स देखने को मिलेंगे और यह सात सीटों वाली कार के रूप में पेश की जाएगी। टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट में हमें सिर्फ स्टाइलिंग बदलाव नहीं दिखेगा, बल्कि कंपनी कार में नए फीचर्स और फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी ऑफर कर सकती है। हालांकि, इन जानकारियों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जारी किए गए टीजर में कंपनी ने ज्यादा कुछ नहीं दिखाया है, लेकिन कुछ फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं। कार में नया हेडलैम्प सेटअप मिलेगा, जो एलईडी डीआरएल्स के साथ आएंगे, जैसा हमने टोयोटा ट्रेजर में देखा है। ट्रेजर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हेडलैम्प्स के अलावा फ्रेश ग्रिल डिजाइन, रिवाइज्ड बंपर और नए टेल लैम्प्स के साथ अपडेटेड एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। कार का इंटीरियर भी नया होगा और टोयोटा इस कार में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दे सकती है। हाल में इंडोनेशिया में लॉन्च हुई इनोवा हायक्रॉस में भी ये अपडेट्स देखने को मिले हैं और कार नए कलर ऑप्शन तथा अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ लॉन्च हो सकती है। इस कार को कंपनी भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के रूप में लॉन्च कर सकती है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो पहले भी इस कार में आता था, लेकिन इस बार कार फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि, ये कार कितने इथेनॉल ब्लेंड को सपोर्ट करेगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। कीमत की बात करें तो टोयोटा इनोवा हायक्रॉस की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। फिलहाल ये कार 19.53 लाख से 31.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है और इस कार का मुकाबला हाल में लॉन्च हुई किआ सोरेंटो जैसी कार से होगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!