|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट 26 नवंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इंजन

नवंबर का महीना कार प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग देखने को मिलेगी। जहां डेजा जैसा नया ब्रांड भारत में इस महीने एंट्री करेगा, वहीं टोयोटा लोगों की प

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट 26 नवंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इंजन
📷 NRI Post Hindi Desk

नवंबर का महीना कार प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग देखने को मिलेगी। जहां डेजा जैसा नया ब्रांड भारत में इस महीने एंट्री करेगा, वहीं टोयोटा लोगों की पसंदीदा कार का अपडेट लाने वाली है। हम बात कर रहे हैं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट की, जो 26 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इस अपडेट में हमें रिवाइज्ड स्टाइलिंग के साथ फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल सकता है, जो एक बड़ा मैकेनिकल अपडेट होगा। कार के फ्रंट फेसिया के साथ कैबिन को भी अपडेट किया जाएगा। कार में क्या होगा खास, इस पर नजर डालें तो टोयोटा ने पहले भी इनोवा हायक्रॉस पर बेस्ड फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार का प्रोटोटाइप दिखाया है। इसमें 2.0 लीटर का मॉडिफाइड फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो इलेक्ट्रिक असिस्टेंट के साथ आएगा। यह कार ई85 पेट्रोल के साथ भी रन कर सकती है। ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल का इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है, जो उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प होगी जिन्हें फ्यूचर फ्यूल की टेंशन होती है। टोयोटा के दिखाए प्रोटोटाइप में रिवाइज्ड स्पार्क प्लग और पिस्टन रिंग का इस्तेमाल किया गया था, साथ ही एक इथेनॉल सेंसर, अपडेटेड फ्यूल पंप और फिल्टर तथा इथेनॉल सपोर्टेड मैटेरियल का इस्तेमाल फ्यूल टैंक में किया गया था। डिजाइन की बात करें तो कार के कुछ स्पाई शॉट्स भी आए हैं, जिनमें मुख्य बदलाव गाड़ी के फ्रंट फेस में देखने को मिला था। अपडेटेड डिजाइन में पतली दिखने वाली लाइट्स मिल सकती हैं और कंपनी नया ग्रिल ट्रीटमेंट दे सकती है, जिससे हायक्रॉस को नया लुक मिलेगा। कंपनी इस कार का फेस एमपीवी से एसयूवी जैसा बनाने में लगी हुई है। कार के साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं होगा और कमोबेश कार का साइड लुक पहले जैसा ही रहेगा, हालांकि एलॉय व्हील्स नए मिल सकते हैं। रियर बंपर और टेल लैम्प में ज्यादा बड़े अंतर की उम्मीद नहीं है। इनोवा हायक्रॉस के फेसलिफ्ट में नया कैबिन देखने को मिल सकता है, जहां कंपनी पहले जैसे डैशबोर्ड पर रेज्ड सेंटर कंसोल, ऑटोमेटिक गियर सेक्शन और डोर माउंटेड एडजस्टमेंट कंट्रोल दे सकती है। टोयोटा की इस कार में अपग्रेडेड स्क्रीन मिलेगी और कार में नए फीचर्स तथा अपहोल्स्ट्री भी दी जा सकती है। इस कार की मौजूदा कीमत 19.53 लाख रुपये से शुरू होती है। गौरतलब है कि यह लॉन्चिंग ऐसे समय हो रही है जब कंपनी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है, जिससे नवंबर का महीना टोयोटा के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!