|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, जानें क्या होगा नया

टोयोटा अपनी लोकप्रिय सात-सीटर एसयूवी फॉर्च्यूनर के नए अवतार को लाने की तैयारी में जुटी हुई है। हाल ही में कंपनी ने ग्लांजा को अपडेट किया है और इसके बाद इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड वर्जन को भी टेस्टिंग क

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, जानें क्या होगा नया
📷 NRI Post Hindi Desk

टोयोटा अपनी लोकप्रिय सात-सीटर एसयूवी फॉर्च्यूनर के नए अवतार को लाने की तैयारी में जुटी हुई है। हाल ही में कंपनी ने ग्लांजा को अपडेट किया है और इसके बाद इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड वर्जन को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब टोयोटा फॉर्च्यूनर की नई पीढ़ी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे थाईलैंड में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है। टेस्टिंग के दौरान कार पूरी तरह से कैमोफ्लॉज में ढकी हुई थी, जिससे कई डिटेल्स छिपी हुई हैं। लेकिन लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में कार का फ्रंट व्यू साफ नजर आया है, जिससे ग्रिल, लाइटिंग एरेंजमेंट और ओवरऑल लुक के बारे में जानकारी मिलती है। नई फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा बदलाव कार के फ्रंट फेसिया में देखने को मिलेगा। एसयूवी का फ्रंट फेसिया पहले से ज्यादा बोल्ड और शार्प होगा। कार में बड़ी सेंट्रल ग्रिल मिलेगी, जो मेश पैटर्न में होगी। अपर ग्रिल और हेडलैम्प एरिया में हॉरिजेंटल अरेंजमेंट मिलेगा और कार का फ्रंट लुक कुछ-कुछ नई हाइलक्स जैसा होगा। कार का साइड व्यू भी लेटेस्ट लीक्स में नजर आया है, जिसमें एक बड़ा बोनट, अपराइट कैबिन और अच्छा-खासा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। एसयूवी में ठीक-ठाक व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और मल्टी-स्पोक व्हील्स मिलेंगे। हालांकि, दरवाजे, मिरर और रियर पैनल पर कैमोफ्लॉज होने की वजह से बहुत डिटेल नजर नहीं आती है। कैबिन की बात करें, तो यहां भी हाइलक्स की झलक देखने को मिलेगी। कार में ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडिशनल कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। कार में पहले वाला ही 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। एसयूवी में आगे की तरफ एडीएएस मॉड्यूल दिया जा सकता है और इसमें पैनोरोमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है। अब बात करते हैं कि भारत में ये कार कब लॉन्च होगी। टोयोटा ने इस साल अपने नेक्स्ट जनरेशन हाइलक्स को लॉन्च किया है और नई फॉर्च्यूनर भी उसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी तथा उसी तरह की स्टाइलिंग के साथ आएगी। ये कार 2027 में लॉन्च हो सकती है। इससे पहले टोयोटा भारत में इनोवा हायक्रॉस को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है और नई पीढ़ी के आने से इसकी लोकप्रियता में और इजाफा होने की उम्मीद है। कंपनी लगातार अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है, जिससे ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर फीचर्स मिल सकें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!