|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

ट्रंप की ऐतिहासिक हार, कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का बहुमत; मिडटर्म चुनाव के पूरे नतीजे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश में हुए मध्यावधि चुनाव यानी मिडटर्म इलेक्शन में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा और सीनेट में ट्रंप क

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रंप की ऐतिहासिक हार, कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का बहुमत; मिडटर्म चुनाव के पूरे नतीजे
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश में हुए मध्यावधि चुनाव यानी मिडटर्म इलेक्शन में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा और सीनेट में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने बहुमत गंवा दिया है, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रपति को बाकी बचे दो वर्ष के कार्यकाल में विधेयकों को पारित कराने के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर निर्भर रहना होगा और डेमोक्रेटिक पार्टी को ट्रंप पर नियंत्रण का अवसर मिल गया है। मध्यावधि चुनावों के दौरान प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 37 सीटों पर मतदान हुआ, इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर चुनने के लिए भी लोगों ने वोट डाले। रिपब्लिकन पार्टी की इस बड़ी हार की मुख्य वजह ट्रंप की नीतियों के प्रति लोगों में व्याप्त असंतोष को माना जा रहा है, खासकर ईरान के विरुद्ध युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके कारण महंगाई बढ़ गई और लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान में युद्ध, ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर व्यापक असंतोष का फायदा उठाते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूरे देश में निर्णायक जीत हासिल की है। जनता की नाराजगी के चलते रिपब्लिकन ने अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जार्जिया, आयोवा और ओहायो जैसे राज्यों में डेमोक्रेट्स के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए, और ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में ट्रंप के पसंदीदा भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को कड़े मुकाबले और पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच डेमोक्रेट उम्मीदवार एमी एक्टन से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टेक्सास, मेन, साउथ कैरोलिना, नार्थ कैरोलिना, कंसास और आयोवा में सीनेट की सीटों पर भी पार्टी को झटका लगा, जबकि प्रतिनिधि सभा के लिए पांच भारतवंशियों ने भी जीत हासिल की है और सभी डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। हार के बाद ट्रंप ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में हार स्वीकार करते हुए कहा कि इसकी एक वजह ईरान युद्ध भी रहा, और उन्होंने कहा कि वह डेमोक्रेट के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इन नतीजों को स्वीकार करने को तैयार हैं, लेकिन जल्द ही वह अपने पुराने अंदाज में लौट आए और हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना शुरू कर दिया तथा रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह खुद का चुनावी मैदान में नहीं होना बताया। हार के बाद ट्रंप के मनमाने फैसले लेने पर अंकुश लग सकता है, क्योंकि अमेरिकी संसद के पास राष्ट्रपति के फैसलों को रोकने के व्यापक अधिकार हैं, और अब ट्रंप के पास अपने फैसले लागू करने के लिए शासकीय आदेश जारी करने या संसद से पारित विधेयकों पर वीटो का इस्तेमाल करने का विकल्प ही होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लाल रंग की एक टोपी दिखाई दे रही है और उस पर बड़े अक्षरों में वीटो लिखा हुआ है, तथा उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि डेमोक्रेट्स उनके साथ काम करना चाहेंगे, वरना वह हर चीज पर वीटो लगा दूंगा। रिपब्लिकन नेता क्रिस क्रिस्टी ने एक समाचार चैनल से कहा कि ट्रंप का दौर समाप्त हो गया है। इन नतीजों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!