|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

ट्रंप ने एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का किया बचाव, चीनी जासूस विवाद पर दिया बड़ा बयान

चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर तारीफ की है। हुआंग का नाम उस चर्चित विवाद से जुड़ा है जिसमें एक चीनी जासूस एलिस हुआंग

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर तारीफ की है। हुआंग का नाम उस चर्चित विवाद से जुड़ा है जिसमें एक चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों की जांच चल रही है। फ्लाइट की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि हुआंग एक सम्मानित व्यक्तित्व हैं और उन्होंने अच्छा काम किया है। राष्ट्रपति ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे इस विवाद को लेकर पूछा गया। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले पर हुआंग से किसी तरह की बातचीत नहीं की है और वह केवल इतना जानते हैं कि वह एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने आगे कहा कि असल में क्या हो रहा है यह कोई नहीं जान सकता, लेकिन उम्मीद है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। पूछताछ के दौरान ट्रंप ने कहा कि एनवीडिया के सीईओ के पास इस मामले को लेकर कोई ठोस स्पष्टीकरण होगा और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि लोगों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जब उनसे अपने अगले एशिया दौरे पर हुआंग को साथ ले जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह एनवीडिया के सीईओ को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता लेकिन वह उन्हें जरूर साथ ले जाएंगे क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया और अबतक ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हुआंग ने जरूर किसी के साथ काम किया होगा लेकिन ऐसा सभी लोग करते हैं। इसी बीच ट्रंप ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का भी बचाव करते हुए उनके खिलाफ महाभियोग की मांग को खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि सेना के अभियान में अपनी भूमिका के लिए हेगसेथ को महाभियोग का सामना नहीं करना चाहिए क्योंकि इन हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को खत्म कर दिया और इजरायल तथा पूरे मध्य पूर्व की सुरक्षा कायम करने में मदद की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु क्षमता आ जाती तो आज इजरायल और मध्य पूर्व का कोई अस्तित्व नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि हेगसेथ पर दो बातें थोपी जा रही हैं जबकि असल में दो युद्ध जीते गए हैं और उन्हें जीत का श्रेय मिलना चाहिए, महाभियोग नहीं चलना चाहिए।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!